बारिश के साथ बर्फबारी, तेज हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किल, ठंड को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Updated on
18-01-2023 06:14 PM
नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में ठंड की लुकाछिपी जारी है। कोहरे के बाद मौसम साफ तो हुआ है लेकिन अभी भी शीत लहर से लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। दिल्ली में तो स्थिति यह है कि कुछ जगहों पर पारा 1 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से अब 21 जनवरी से बारिश का भी पूर्वानुमान जताया है। अब लोगों को मन में सवाल है कि आधी जनवरी बीतने के बाद भी ठंड से राहत कब मिलेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।
21 जनवरी से बारिश, बर्फबारी का अनुमान मौसम विभाग का कहना है कि 21 से 25 जनवरी के बीच एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 जनवरी को बारिश या बर्फबारी शुरू हो सकती है। साथ ही 23-24 जनवरी को चरम स्थिति बनने के साथ 25 जनवरी तक इसके जारी रहने का अनुमान है।’ मौसम विभाग का कहना है कि 23 और 24 जनवरी को जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम ओलावृष्टि होने का अनुमान है।
1 से 3 डिग्री तक रहेगा पारा मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में मंगलवार को न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके साथ क्षेत्र में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं
मौसम विभाग का कहना है कि 23-24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। दिल्ली में इस सर्दी के मौसम में अब तक कोई बारिश दर्ज नहीं की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर और दिसंबर में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का अभाव बारिश नहीं होने का कारण था। पिछले साल, शहर में जनवरी में 82.2 मि.मी. बारिश दर्ज की गई थी, जो 1901 के बाद से इस महीने में सबसे अधिक बारिश थी।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…