तो क्या ऐसे हो रही वर्ल्ड कप टिकटों में धांधली, भारत और पाकिस्तान मैच देखने के लिए बेचना पड़ जाएगा घर!
Updated on
05-09-2023 02:24 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 में 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मुकाबला होना है। चंद दिन पहले मैच के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई। मिनटों में टिकट सोल्ड आउट हो गए। अब ब्लैक में टिकट मिल रहे हैं। क्रिकेट नेक्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार वायागोगो नामक बेवसाइट पर 100 से ज्यादा टिकट उपलब्ध हैं। इस ग्लोबल ऑनलाइन स्पोर्ट्स टिकट बिक्री प्लेटफॉर्म पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम के साउथ प्रीमियर वेस्ट बे के टिकट 19 लाख से ज्यादा में बिक रहे हैं। इसके साथ ही शिपिंग और होम डिलिवरी के लिए अलग पैसे देने होंगे।
66 हजार से टिकट शुरू
भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के लिए टिकट की कीमत वेबसाइट पर 66 हजार से शुरू हैं और 19 लाख तक गए हैं। इसके साथ ही टिकट के दाम भी बार-बार बदल रहे हैं। अगर लखनऊ में होने वाले भारत और इंग्लैंड के मैच की बात करें तो उसकी शुरुआती कीमत 2 लाख 34 हजार रुपये है। वहीं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले भारत और अफगानिस्तान के मैच की टिकट 38,877 रुपये से मिल रहे हैं। वहीं सबसे महंगा टिकट 2 लाख 34 हजार का है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच की टिकट 41 हजार से 2 लाख 85 हजार तक में मिल रहे हैं।
पहले से नाराज हैं फैंस
बुक माय शो वर्ल्ड कप टिकट बेचना का आधिकारिक पार्टनर था। वर्ल्ड कप 2023 के लिए टिकट ब्रिकी शुरू होते ही वहां वेटिंग दिखने लगा। टिकट खरीदने के लिए ऐप या बेवसाइट पर जाने के बाद 2 से 5 घंटे तक वेटिंग दिखाया जा रहा था। फिर कुछ ही देर में सोल्ड आउट दिखाने लगा। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर था। फैंस ने स्कैम का आरोप लगाया। नाराज फैंस का कहना था कि एक लाख से ज्यादा क्षमता वाले स्टेडियम में बिक्री के लिए 10 हजार से भी कम टिकट रखे गए थे।
वेंकटेश प्रसाद ने उठाई आवाज
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने भी इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने बीसीसीआई के सामने मांग रखी कि विश्व कप टिकट प्रणाली में अधिक पारदर्शिता बरती जाए और प्रशंसकों को हल्के में न लिया जाए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…