Select Date:

एलए ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की इतनी टीमें लेंगी हिस्सा, 128 साल के इतिहास पहली बार होगा ऐसा

Updated on 10-04-2025 02:24 PM
लुसाने: लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसमें पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए टूर्नामेंट होंगे और हर टूर्नामेंट में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी। यह जानकारी आयोजकों ने दी। एलए 2028 ओलंपिक के लिए खेलों का कार्यक्रम और एथलीटों की संख्या को बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यकारी बोर्ड ने मंजूरी दे दी। आयोजकों ने बताया कि पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए 90-90 एथलीटों का कोटा तय किया गया है। इससे हर टीम को 15 खिलाड़ियों वाली टीम बनाने की इजाजत मिल जाएगी।
एलए 2028 ओलंपिक के लिए क्रिकेट कहां खेला जाएगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। क्रिकेट ओलंपिक में शामिल किए गए पांच नए खेलों में से एक है। दो साल पहले आईओसी ने क्रिकेट के साथ बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस (सिक्स) और स्क्वैश को भी एलए 2028 ओलंपिक में शामिल करने की मंजूरी दी थी। मुंबई में हुए 141वें आईओसी सत्र के दौरान एलए 2028 ओलंपिक के लिए फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस, स्क्वैश और बेसबॉल/सॉफ्टबॉल के साथ क्रिकेट को भी शामिल किया गया। क्रिकेट पहले से ही कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स जैसे बड़े खेल आयोजनों में खेला जाता है।
टी-20 फॉर्मेट में होने वाले पुरुष और महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2010, 2014 और 2023 के एशियाई खेलों में भी खेले गए थे। बर्मिंघम में हुए 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 8 टीमों ने क्रिकेट में हिस्सा लिया था। वहीं हांग्जो एशियाई खेलों में पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिता में 14 टीमों ने और महिलाओं की प्रतियोगिता में 9 टीमों ने भाग लिया था। मार्च 2025 में आईओसी सत्र द्वारा मुक्केबाजी को शामिल करने के साथ, लॉस एंजिल्स 2028 खेलों के कार्यक्रम में 31 खेल हैं। आयोजन समिति द्वारा प्रस्तावित और 2023 में आईओसी द्वारा अनुमोदित पांच अतिरिक्त खेल भी हैं।
एलए 2028 ओलंपिक में कुल 351 मेडल इवेंट्स होंगे, जो पेरिस 2024 के 329 इवेंट्स से 22 ज्यादा हैं। इसके बावजूद, कुल एथलीटों की संख्या 10,500 ही रखी गई है। इनमें से 698 कोटा स्थान उन पांच नए खेलों के लिए तय किए गए हैं, जिन्हें आयोजन समिति ने प्रस्तावित किया था – बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, क्रिकेट, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस और स्क्वैश। एलए 2028 ओलंपिक के शुरुआती खेल कार्यक्रम में कुल 10,500 एथलीट होंगे, जिनमें 5,333 महिला और 5,167 पुरुष एथलीट शामिल हैं। अतिरिक्त खेलों में 322 महिला एथलीट और 376 पुरुष एथलीट होंगे। इसके अलावा, कार्यक्रम में 6 मिश्रित स्पर्धाएं भी जोड़ी गई हैं। कुल 351 स्पर्धाओं में से 161 महिला स्पर्धाएं, 165 पुरुष स्पर्धाएं और 25 मिश्रित स्पर्धाएं होंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.