Select Date:

तो टीम इंडिया से टा-टा बाय-बाय हो जाएगा, पूर्व दिग्गज की अजिंक्य रहाणे को चेतावनी

Updated on 22-07-2023 02:38 PM
नई दिल्ली: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि अगर अनुभवी मध्यक्रम बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे खुद को दौड़ में बनाए रखना चाहते हैं तो उन्हें टेस्ट क्रिकेट में लगातार रन बनाने होंगे। पिछले महीने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 209 रन की हार में रहाणे 89 और 46 के स्कोर के साथ भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे। फिर उन्हें वेस्टइंडीज के मौजूदा टेस्ट दौरे के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया गया, जहां उनके स्कोर सिर्फ तीन और आठ रन रहे हैं।

अजिंक्य रहाणे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद से अगर अपना फॉर्म कायम रखे होते तो वो आज भारतीय टीम के कप्तान होते।' जियोसिनेमा पर वर्चुअल मीडिया इंटरेक्शन में जाफर ने कहा, 'लेकिन फिर उन्होंने आईपीएल के दौरान खुद को फिर से स्थापित किया और यहां तक कि उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी मौका मिला, जहां उन्होंने रन बनाए। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज के लिए उप-कप्तान भी बनाया गया था। चयनकर्ताओं ने देखा होगा कि उनके पास काफी क्षमता है। लेकिन एकमात्र चीज यह है कि उसे रन बनाने की जरूरत है। अगर वह रन नहीं बनाते हैं, तो उनके लिए मुश्किलें होंगी।'

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को कहा कि केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने दाहिनी जांघ और पीठ की चोटों से उबरने के बाद बल्लेबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है। जाफर ने दोहराया कि अगर रहाणे लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें टेस्ट टीम के भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा सकता है।

'पहले दो बार जब बल्लेबाजी करने का मौका मिला तो वह जल्दी आउट हो गए। मैं श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी पर कहूंगा कि वे बड़ी चोटों के बाद वापस आ रहे हैं और उन्हें अपनी फिटनेस साबित करने, रन बनाने की जरूरत है।' लेकिन अजिंक्य रहाणे को लगातार रन बनाने होंगे क्योंकि 80-90 टेस्ट मैच (84 मैच) खेलने के बावजूद यही उनकी समस्या रही है। रोहित शर्मा के बाद वह कप्तानी के लिए एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं। एक बार जब वह लगातार रन बनाना शुरू कर देंगे तो यह सब अपने आप हो जाएगा।'

जाफर ने यह भी कहा कि टेस्ट टीम में चयन के लिए नजरअंदाज किए जाने के बावजूद मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को रन बनाने में निरंतरता पर ध्यान देना होगा। सरफराज रणजी ट्रॉफी में शानदार रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन उन्हें टेस्ट टीम में जगह नहीं दी गई है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने दलीप ट्रॉफी के हालिया संस्करण में कोई बड़ा स्कोर नहीं किया। 'बेशक उसे (सरफराज को) निराश होने का अधिकार है और इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन कुछ चीजें हैं जो उसके नियंत्रण से बाहर हैं। उसे फिर से रन बनाने पर फोकस करना होगा। अगर वह दलीप ट्रॉफी की तरह विफल रहते हैं या आगामी मैचों में रन नहीं बनाते हैं तो मौका मिलने की सम्भावना कम है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.