तो 'मजेदार' बनाने के लिए 3 दिन में मैच हार गया भारत! जरा कैप्टन रोहित का जवाब सुनिए
Updated on
03-03-2023 09:01 PM
इंदौर: ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच में तीन दिन के भीतर ही भारत को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर चार मैच की सीरीज में वापसी की और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली। भारत का क्वालीफिकेशन अभी भी बाकी है। ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए मिले 76 रन के लक्ष्य को एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के बाद भी ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला में 1-2 से पीछे है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा पहुंचे थे। पत्रकारों ने जब उनसे पांच दिन के टेस्ट मैच दो-तीन दिन के भीतर खत्म होने की बात कही तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।
हम तो टेस्ट मजेदार बना रहे हैं रोहित शर्मा ने कहा, 'अब तो भारत के बाहर भी टेस्ट मैच पांच दिन तक नहीं चलते। कल साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला तीन दिन में खत्म हुआ। पाकिस्तान में तो लोग टेस्ट मैच को बोरिंग बता रहे हैं, हम तो इसे मजेदार बना रहे हैं। इस तरह की पिच पर खेलना एक सामूहिक फैसला था। हमें पता था कि यह बल्लेबाजों के लिए चैलेंजिंग होगा, लेकिन हम ऐसी चुनौतियों के लिए तैयार हैं।'पिछले 10 साल में घर पर तीसरी हार
2017, पुणे vs ऑस्ट्रेलिया (स्टीव स्मिथ कप्तान)
2021, चेन्नई vs इंग्लैंड (जो रूट कप्तान)
2023, इंदौर vs ऑस्ट्रेलिया (स्टीव स्मिथ कप्तान)
पिच की इतनी बात क्यों करते हैं? एक सवाल के जवाब में रोहित शर्मा कहते हैं, 'भारत में यहां लोग पिच के बारे में इतनी बात क्यों करते हैं? मुझसे ऐसा सवाल क्यों नहीं किया जाता कि नाथन लियोन ने कितनी शानदार गेंदबाजी की। चेतेश्वर पुजारा और उस्मान ख्वाजा ने कितनी शानदार बॉल फेंकी। हम पिच पर कुछ ज्यादा ही फोकस करते हैं। आपको ऐसी पिच पर श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज चाहिए। आपको इस तरह कैमियो पारी की जरूरत होती है।' अय्यर ने दूसरी पारी में 27 गेंद में 26 रन की तेज पारी खेली थी, जिसमें तीन चौके और दो छक्के जड़े।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…