कोई घायल तो किसी का पर्सनल कारण... आधा दर्जन खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया लौटे, भारत के खिलाफ भयंकर बुरी हालत
Updated on
23-02-2023 08:11 PM
नई दिल्ली: भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें कम होने का नहीं ले रही है। शुरुआती दो टेस्ट गंवाने के बाद अब तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के आधा दर्जन खिलाड़ी टीम का साथ छोड़ चुके हैं। कोई इंजर्ड हो गया तो किसी के पास कोई दूसरा कारण है। इस बार स्पिनर एश्टन अगर को टीम से 'रिलीज' कर दिया गया है और कहा गया है वह ऑस्ट्रेलिया जाकर घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेंगे। बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट 1 मार्च से इंदौर में होगा> आखिरी टेस्ट नौ मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।
किस-किसने छोड़ा टीम का साथ? ऑस्ट्रेलिया के नेशनल सिलेक्टर टोनी डोडमेड ने कहा कि एश्टन एगर घरेलू सीजन के अंतिम चरण में ‘वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया’ के लिए खेलेंगे। ओपनर डेविड वार्नर और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इंजरी के चलते टीम से बाहर होकर स्वदेश लौट चुके हैं। लेग स्पिनर मिचेल स्वेपसन पिता बनने वाले हैं जबकि कप्तान पैट कमिंस भी पारिवारिक कारणों से स्वदेश लौट चुके हैं। एगर के मार्च में टूर के वनडे चरण के लिए भारत लौटने की संभावना है।
स्पिनर्स के बीच कड़ी लड़ाई नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में मर्फी, एगर और स्वेपसन के बीच प्लेइंग इलेवन को लेकर कड़ी लड़ाई थी। सवाल था कि दो ऑफ स्पिनरों को एक साथ उतारा जाए या नहीं। दूसरे टेस्ट में मैथ्यू कुहनमैन को खिलाया गया। एश्टन एगर एक भी मैच खेले बिना ही स्वदेश लौट गए। जबकि ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को उन पर तरजीह देकर पहले टेस्ट की टीम में चुना गया था। दूसरे टेस्ट में हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने तीन स्पिनरों को उतारा लेकिन एगर को फिर टीम में जगह नहीं दी गई जिसमें साथी बाएं हाथ के स्पिनर कुहनमैन को डेब्यू कराया गया।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…