कुछ लोगों की... मनु भाकर से हुए विवाद पर बोले कोच जसपाल राणा, तोक्यो गेम्स से पहले अलग हो गए थे रास्ते
Updated on
29-07-2024 02:40 PM
आलोक सिन्हा (पेरिस): पिस्टल शूटिंग कोच जसपाल राणा और शूटर मनु भाकर के बीच तोक्यो ओलिंपिक शुरू होने से ठीक पहले विवाद हो गया। भारत को उस ओलिंपिक में शूटिंग में एक भी मेडल नहीं मिला। मनु और बाकी भारतीय निशानेबाजों की खराब परफॉर्मेंस के बाद सबकुछ सामने आ गया। राणा को तो फेडरेशन ने टीम में दरार पैदा करने का भी दोषी ठहराया था। लेकिन मनु को समझ आ गया कि राणा को छोड़ना गलती थी और वो पेरिस ओलिंपिक की तैयारी के लिए उनके पास वापस गईं।
मनु के मेडल पर बोले जसपाल राणा
मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। मनु के मेडल जीतने के बाद जसपाल ने विवादों के बारे में ज्यादा नहीं बोला, बस कहा, 'हां, कुछ छोटी-छोटी समस्याएं थीं। कुछ लोगों की वजह से ये बड़ी हो गईं। लेकिन मनु और मैंने मिलकर इन मुश्किलों को पार किया। मनु ने बहुत मेहनत की है। अगर कोई मुझे ट्रेनिंग में 100% देगा तो मैं 200% दूंगा। वरना मेरा मन नहीं लगता। मनु ने बहुत मेहनत की है और वो जो पा रही है वो उसके हकदार हैं।' जो लोग पहले से ही कोच और खिलाड़ी की जोड़ी पर सवाल उठा रहे थे, उन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'हमारे देश में बहुत सारे गुरुजी हैं, एक्सपर्ट हैं जो भविष्यवाणी करेंगे, लोगों को नीचा दिखाएंगे और क्रेडिट भी लेने की कोशिश करेंगे। मनु का मेडल उनकी नकारात्मकता का जवाब है। इससे मनु मानसिक रूप से मजबूत हुई। मुझे उस पर बहुत गर्व है।'
अभी बाकी है मनु भाकर के इवेंट
आने वाली प्रतियोगिताओं के बारे में क्या सोचते हैं? कोई फेवरेट? उन्होंने कहा, 'उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में कोटा नहीं जीता लेकिन मेडल जीत लिया। हमारे लिए कोई फेवरेट नहीं होता। हर प्रतियोगिता मुश्किल होती है। आराम करने का समय नहीं है, हमें काम करना है।'
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…