'कुछ राजनीतिक दल नौकरियों के लिए रेट-कार्ड तैयार करते हैं', PM मोदी के निशाने पर लालू यादव
Updated on
13-06-2023 07:33 PM
पटना: 'कुछ राजनीतिक दल नौकरियों के लिए 'रेट-कार्ड' तैयार करते हैं। एक तरफ वंशवादी पार्टियां हैं। वहीं, दूसरी तरफ भारत के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है। हम आपके सपनों और आकांक्षाओं के लिए काम कर रहे हैं।' पीएम मोदी ने बिना नाम लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर निशाना साधा। दरअसल, रेल मंत्री रहे लालू यादव पर नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के मामले की जांच चल रही है।
पीएम मोदी के निशाने पर लालू यादव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर बिना नाम लिए तंज कसा। उन्होंने कहा कि 'कुछ राजनीतिक दल नौकरियों के लिए 'रेट-कार्ड' तैयार करते हैं। एक तरफ वंशवादी पार्टियां हैं। वहीं, दूसरी तरफ भारत के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है।'
लैंड पर जॉब स्कैम का लालू पर आरोप
दरअसल, रेल मंत्री रहे लालू यादव पर रेलवे में नौकरी देने के बदले उनकी कीमती जमीन लिखवा लेने के आरोप लगे हैं। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इसे लेकर कई बार छापेमारी भी हो चुकी है। कहा जाता रहा है कि लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू परिवार ने अकूत जमीन अपने नाम करा ली। इस मामले की जांच चल रही है।
वंशवादी पार्टियों पर भी पीएम मोदी का कॉमेंट
पीएम मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लगाए रोजगार मेले में 70 हजार से ज्यादा नौजवानों को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेटर दिया। इसी दौरान उन्होंने विपक्षी नेताओं पर हमला बोला। पीएम मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव का नाम लिए बिना उनपर तंज कसा। सरकारी नौकरियों में रेट-कार्ड (करप्शन) का जिक्र किया। साथ वंशवादी पार्टियों पर कॉमेंट किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ वंशवादी पार्टियां हैं। वहीं, दूसरी तरफ भारत के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है। हम आपके सपनों और आकांक्षाओं के लिए काम कर रहे हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…