CID 2 में पहली बार होने जा रहा है कुछ ऐसा, जो 27 साल में नहीं हुआ, दया और अभिजीत बोले- ये कभी नहीं किया!
Updated on
24-04-2025 02:22 PM
टीवी के फेमस सीरियल्स में से एक 'सीआईडी' का दूसरा सीजन लगातार चर्चा में बना हुआ है। खासतौर से तब, जब खबर आई कि इस शो से एसीपी प्रद्युमन यानी शिवाजी साटम का किरदार खत्म हो रहा है और उनकी जगह पार्थ समथान एसीपी आयुष्मान बनकर एंट्री लेंगे। खैर। अब इस शो में कुछ ऐसा होने जा रहा है, जो शायद पहले कभी नहीं हुआ। इस क्राइम शो के निर्माता 27 साल में पहली बार एक 'साइलेंट एपिसोड' लेकर आए हैं। 'द साइलेंट डेन' नाम के एक अत्याधुनिक एस्केप रूम के अंदर एक मजेदार बर्थडे सेलिब्रेशन एक भयावह मोड़ ले लेता है। सिर्फ इशारों, नजरों, सर्विलांस फुटेज और फॉरेंसिंक सबूतों के साथ CID की टीम झूठ और छिपे हुए एजेंडों की परतों के नीचे दबी सच्चाई को सामने लाने के लिए समय के खिलाफ दौड़ती है।
इस एपिसोड के बारे में बात करते हुए एक्टर दयानंद शेट्टी उर्फ सीनियर इंस्पेक्टर दया ने कहा, 'CID करने के इन सभी सालों में हमने अनगिनत मामलों को निपटाया है। दरवाजों को तोड़ा है। कई पेचीदा अपराधों को सुलझाया है। लेकिन ये एपिसोड वाकई में ऐसा नहीं है, जैसा हमने पहले कभी किया है। एक साइलेंट एपिसोड की शूटिंग करना चुनौतीपूर्ण और क्रिएटिव रूप से संतोष से भरा था। हमें केवल इमोशंस, बॉडी लैंग्वेज से एक्टिंग करनी थी। हमारी टीम के ऑन और ऑफस्क्रीन शेयर किए गए अनकहे बॉन्ड पर ये निर्भर था। कोई शब्द नहीं। सिर्फ सूझ-बूझ। सिर्फ रॉ इमोशंस। और यही बात इस एपिसोड को पावरफुल बनाती है। एक एक्टर के रूप में इसने मुझे मेरे कंफर्ट जोन से बाहर निकाला। ये हमारे दर्शकों को जरूर प्रभावित करेगा। ये सिर्फ मर्डर को सुलझाने के लिए नहीं था, बल्कि कुछ गहरे को बाहर लाना था, कुछ पर्सनल।'
'दर्शकों के लिए होगा नया एक्सपीरियंस'
आदित्य श्रीवास्तव उर्फ सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत ने कहा, 'एक एक्टर के तौर पर मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कहानी कहने की असली ताकत शब्दों पर निर्भर हुए बिना भावनाओं को जगाने में होती है। और सीआईडी का यह रविवार का साइलेंट एपिसोड इस विश्वास को उसकी पूर्ण सीमा तक पहुंचा देता है। यह हमारे लिए और दर्शकों के लिए एक बिल्कुल नया अनुभव है। लेकिन यह चुनौती ही है जो इस एपिसोड को इतना खास बनाती है। हम अपने दर्शकों के प्रति वास्तव में आभारी हैं, जो इतने सालों से सीआईडी के साथ खड़े हैं। यह उनके प्यार और समर्थन की वजह से है कि हम कहानी कहने के नए तरीके तलाशते रहते हैं। मुझे उम्मीद है कि यह एपिसोड उन्हें न केवल एक थ्रिलर के तौर पर बल्कि कुछ ऐसा जोड़ेगा जो बाद में भी उनके साथ रहेगा।'
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…