Select Date:

कहीं प्री-मॉनसून बारिश तो कहीं अचानक लू...मोका तूफान की वजह से कई हिस्सों में बदल रहा मौसम

Updated on 11-05-2023 06:26 PM
नई दिल्ली : चक्रवाती तूफान मोका (Mocha Cyclone) की वजह से देश के कई हिस्सों में प्री मॉनसून सीजन के मौसम (Weather Updates) में बदलाव दर्ज किए जा रहे हैं। कहीं प्री मॉनसून बारिश (Pre-Monsoon Rain) बढ़ गई है तो कहीं इसकी वजह से लू का प्रकोप (Heatwaves conditions) तेज हो रहा है। एक्सपर्ट के अनुसार मोका ने कई जगह पर मौसमी एक्टिविटी (IMD Weather Prediction) को ट्रिगर किया है। वहीं पूर्वी भारत में मोका की वजह से प्री मॉनसून गतिविधियां कम होंगी और गर्मी तेजी से बढ़ेगी। पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में 12 मई तक लू चलेगी।


बेंगलुरु में प्री मॉनसून सीजन में कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। मई के 10 दिनों में यहां 121.8 एमएम बारिश हो चुकी है। अगले दो दिनों में महीने भर की बारिश यहां हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार साउथ पेनिनसुला रिजन को इस समय कई वेदर सिस्टम प्रभावित कर रहे हैं। इसमें आने वाला तूफान मोका सबसे बड़ा सिस्टम है। स्काईमेट के मेट्रोलॉजी और क्लाइमेट चेंज के प्रेजिडेंट जी पी शर्मा के अनुसार बेंगलुरु में प्री मॉनसून सीजन का पीक चल रहा है। मोका ने यहां बारिश को और ट्रिगर किया है। इसकी वजह से हवाओं का पैटर्न बदला है और बारिश बढ़ी है। यह बारिश अगले दो से तीन दिन जारी रह सकती है। जैसे-जैसे डिप्रेशन गहरा होगा, हवाओं में नमी बढ़ेगी और बेंगलुरु के हालात सुधरेंगे।इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी के क्लाइमेट साइंटिस्ट डॉ रॉक्सी मैथ्यु कॉल ने बताया कि इस समय समुद्र की सतह गर्म है। इस वजह से अधिक गर्मी और नमी की वजह से साइक्लोन को ताकत मिल रही है। यह काफी लंबा साइक्लोन रह सकता है। आमतौर पर तट के नजदीक आते-आते साइक्लोन की ताकत कम हो जाती है। लेकिन बंगाल की खाड़ी के तापमान एक से दो डिग्री अधिक हैं। यह साइक्लोन को बनने में मदद कर रहे हैं। इसकी वजह से मौसम में बदलाव हो रहे हैं।

क्लाइमेट ट्रेंड्स के अनुसार मोका की वजह से तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी बारिश हो सकती है। जैसे-जैसे साइक्लोन की ताकत बढ़ेगी नमी भरी हवाएं इस सिस्टम पर केंद्रित हो जाएंगी। अन्य जगहों पर मौसम शुष्क हो जाएगा। इसकी वजह से पूर्वी भारत में प्री मॉनसून गतिविधियां कम हो जाएंगी और मौसम तेजी से गर्म होगा। आईएमडी के अनुसार 13 और 14 मई को तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में, 12 मई तक को पश्चिम बंगाल में और 11 मई को बिहार में लू का अलर्ट है। अगले तीन दिनों तक गुजरात और कोंकण में गर्म और नमी भरे मौसम की वजह से लोगों को परेशानी होगी। वहीं 13 व 14 को केरल और तमिलनाडु में गर्म और नमी भरा मौसम रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.