कहीं पढ़ाई के बाद नौकरी को तरस रहे युवा, IIM Calcutta से MBA करने वालों का एवरेज मंथली स्टाइपेंड रहा लाखों में!
Updated on
27-10-2025 03:12 PM
कोलकाता: इस समय देश के चोटी के इंस्टीच्यूट में प्लेसमेंट की हालत काफी खराब है। बीते कुछ महीनों के दौरान खबर आई कि आईआईटी मुंबई (IIT Mumbai) में शत प्रतिशत विद्यार्थियों को प्लेसमेंट नहीं मिला। कुछ विद्यार्थियों को प्लेसमेंट तो मिला लेकिन उनकी सैलेरी इतनी कम कि बताने में शर्मा आए। लेकिन इस मामले में आईआईएम कलकत्ता (IIM Calcutta) ने अपनी प्रतिष्ठा कायम रखी है। इसके विद्यार्थियों को इस बार औसतन हर महने का स्टाइपेंड एक लाख 85,000 रुपये हर महीने का रहा।
प्लेसमेंट का काम पूरा
आईआईएम कलकत्ता से जारी एक बयान के मुताबकि इसने अपने खास एमबीए प्रोग्राम के 62वें बैच के लिए समर प्लेसमेंट का काम पूरा कर लिया है। इस बार 470 छात्रों को कुल 510 ऑफर मिले हैं। यह प्लेसमेंट हाइब्रिड तरीके से हुआ। इसमें 183 कंपनियों ने हिस्सा लिया और छात्रों को अलग-अलग तरह की नौकरियां दीं। ये कंपनियां कई सेक्टरों से थीं।
हर महीने का औसतन स्टाइपेंड 1.85 लाख रुपये
बयान के मुताबिक, विद्यार्थियों को औसतन हर महीने 1.85 लाख रुपये का स्टाइपेंड मिला। वहीं, आधे स्टुडेंट्स को हर महीने 2 लाख रुपये का स्टाइपेंड मिला। सबसे ज्यादा डोमेस्टिक स्टाइपेंड 4.5 लाख रुपये प्रति माह था, जबकि सबसे ज्यादा इंटरनेशनल स्टाइपेंड 6 लाख रुपये प्रति माह था। टॉप 5 प्रतिशत विद्यार्थियों को हर महीने 3.4 लाख रुपये का स्टाइपेंड मिला।
कौन सी इंडस्ट्री ने भाग लिया
पिछले सालों की तरह, इस बार भी आईआईएम कलकत्ता में कंसल्टिंग, फाइनेंस, एफएमसीजी (रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें बनाने वाली कंपनियां), मैन्युफैक्चरिंग, फार्मास्यूटिकल्स, सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी जैसे कई सेक्टरों की कंपनियों ने भाग लिया। पुरानी कंपनियों के साथ-साथ कई नई डोमेस्टिक और ग्लोबल कंपनियों ने भी पहली बार यहां प्लेसमेंट के लिए हिस्सा लिया। आईआईएम कलकत्ता ने बताया कि संस्थान के पूर्व छात्रों के नेटवर्क ने भी प्लेसमेंट प्रक्रिया में मदद की।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…