Select Date:

सोमी अली ने सलमान खान पर बोला बड़ा हमला:फिजिकल एब्यूज का लगाया आरोप

Updated on 02-12-2022 07:14 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोमी अली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बिना नाम लिए सलमान खान पर बड़ा हमला किया है। सोमी अली ने अपनी पोस्ट में सलमान खान के साथ एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए उन पर फिजिकल एब्यूज का आरोप लगाया है। हालांकि सोमी ने अपने इस पोस्ट को तुरंत डिलीट कर दिया है। सोमी ने अपने पोस्ट में सलमान खान के अलावा उन एक्ट्रेसेस पर भी हमला बोला है जो सलमान खान का सपोर्ट करती आईं हैं। बता दें कि सोमी अली एक समय पर सलमान खान की गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं। हाल के दिनों में वो अक्सर सलमान खान पर हमलावर होती रही हैं।

मैं अपने डिफेंस में 50 वकील खड़ा कर दूंगी

सोमी ने हाल ही में अपनी और सलमान के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "अभी बहुत कुछ होगा। मेरे शो को इंडिया में बैन करा दिया और फिर वकीलो से मुझे धमकाया। तुम एक कायर आदमी हो। अगर तुम मुझे वकीलों का डर दिखाओगे तो मैं भी अपने प्रोटेक्शन में 50 वकील खड़ा कर दूंगी। वो सभी मुझे सिगरेट से जलाने और फिजिकल उत्पीड़न से बचाएंगे जो तुमने मेरे साथ सालों तक किया है।"

लानत है उन सभी पर जो तुम्हारा सपोर्ट करते हैं

सोमी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- "उन सभी फीमेल एक्टर्स को भी शर्म आनी चाहिए जो महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले आदमी को सपोर्ट करती हैं। तुम्हें सपोर्ट करने वाले मेल एक्टर्स पर भी लानत है, और ध्यान रहे कि तुमने अपना इन्सोल पहना है चूंकि तुम्हारा कद पांच फीट छह इंच ही है। अब ये आर या पार की लड़ाई है।" हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में किसी का भी नाम तो नहीं लिखा लेकिन सलमान के साथ फोटो शेयर करने पर इस बात का अंदाज लगाया जा सकता है कि उन्होंने ये सब बातें सलमान के लिए ही की है।

पहले भी सलमान पर कर चुकी हैं अटैक

सोमी ने इसी साल मार्च में सलमान की मैंने प्यार किया फिल्म की एक तस्वीर शेयर की थी। सोमी ने उस फोटो के कैप्शन में लिखा था- बॉलीवुड के हार्वी वाइंस्टाइन, तुम्हारा पर्दाफाश होगा जिन महिलाओं को तुमने अब्यूज किया है, वो एक दिन जरूर सामने आएंगी और अपनी सच्चाई बताएंगी। जैसे ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया।

मैने प्यार किया देखकर सलमान पर फिदा हो गईं थीं

सोमी अली अमेरिका में रहती थीं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘मैने प्यार किया’ देखी तो उनपर फिदा हो गईं। सलमान पर वो इस कदर फिदा हुईं कि इंडिया आकर उनसे शादी करने की ठान ली। वो इंडिया आईं और कुछ समय तक सलमान के साथ रिलेशनशिप में भी रहीं। इस दौरान उन्होंने अंत, माफिया और आंदोलन जैसी फिल्मों में काम किया। कुछ समय बाद उनका और सलमान का रिश्ता खत्म हो गया और वो दोबारा अमेरिका शिफ्ट हो गईं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.