बेटा बना देश का प्रधानमंत्री, पर मां हीरा बा के लिए सबसे बड़ा क्षण कुछ और था
Updated on
30-12-2022 06:13 PM
नई दिल्ली: एक मां का अपने बच्चे के साथ रिश्ता शब्दों में परिभाषित नहीं किया जा सकता। वो स्नेह असीमित होता है। साधु-संत भी कहते हैं कि मां धरती पर ईश्वर का रूप होती है। आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन (100) का निधन हो गया। दो दिन पहले जैसे ही मां के बीमार होने की खबर मिली थी, मोदी दिल्ली से अहमदाबाद पहुंच गए थे। आज तड़के उनका ट्वीट आया, 'शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।' सुबह होते-होते वह गांधीनगर पहुंच चुके थे। मां (Heeraben Modi) को अंतिम विदाई देते समय वह भावुक हो गए। मां के चरणों को छुआ, नमन किया। जिसने भी ये तस्वीरें देखीं, आंखों से आंसू छलक गए। पीएम का अपनी मां से रिश्ता ही कुछ ऐसा था। बीते वर्षों में पूरे देश ने देखा और महसूस किया था। पहले गुजरात का सीएम रहते और बाद में पीएम बनने के बाद उन्हें जब भी मौका मिलता वह मां से मिलने, उनका आशीर्वाद लेने पहुंच जाते। मां उन्हें अपने हाथों से खिलाती, पानी पिलाती। ये तस्वीरों में आपने भी देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं पीएम की मां के लिए सबसे बड़ा पल वो नहीं था जब वह देश के प्रधानमंत्री बने बल्कि तब था जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। जी हां, यह एक मां की ममता को बयां करने वाली कहानी है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…