'दहाड़' में खूंखार सीरियल किलर को दबोचने निकलीं सोनाक्षी सिन्हा, इस दिन होगी रिलीज
Updated on
20-04-2023 09:14 PM
अन्य फिल्म स्टार्स की तरह अब सोनाक्षी सिन्हा भी ओटीटी की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं। वह जल्द ही वेब सीरीज 'दहाड़' में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज का फर्स्ट लुक पोस्टर और रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। 'दहाड़' में एक्टर विजय वर्मा नजर आएंगे, जोकि 'डार्लिंग्स' के बाद से सबके फेवरेट स्टार बन चुके हैं।
'दहाड़' अमेजन ओरिजनल सीरीज की क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है। इसे एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने प्रोड्यूस किया है, जबकि रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय डायरेक्टर हैं। इस वेब सीरीज में सोनाक्षी और विजय वर्मा के अलावा गुलशन देवैया और सोहम शाह भी नजर आएंगे।
'दहाड़' में सोनाक्षी सिन्हा एक क्रूर महिला पुलिस अधिकारी के रोल में हैं। वह एक ऐसी पुलिस अफसर बनी हैं, जो जो एक निर्दयी अपराधी के साथ एक भीषण हत्या के मामले को सुलझाने का प्रयास करती हैं। इस सीरीज में 8 एपिसोड हैं। सीरीज में सोनाक्षी के किरदार का नाम अंजलि भाटी है। वह अपनी टीम के साथ मिलकर एक छोटे से शहर के पुलिस स्टेशन को संभालती है। अचानक ही अंजलि का सामना एक क्रूर किलर से होता है।
'दहाड़' की कहानी क्या है
मामला तब सामने आता है, जब अचानक ही पब्लिक बाथरूम में एक के बाद एक रहस्यमय मौतें होने लगती हैं। जांच का जिम्मा अंजलि भाटी को सौंपा जाता है। देखने पर सभी मौतें आत्महत्या प्रतीत होती हैं, लेकिन जैसे-जैसे मामले सामने आते हैं, अंजलि को संदेह होने लगता है कि एक सीरियल किलर खुलेआम घूम रहा है। इसके बाद अपराधी और पुलिस के बीच चूहे-बिल्ली का खेल शुरू होता है।
'दहाड़' का रिकॉर्ड
'दहाड़' को इस साल की शुरुआत में बर्लिन इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया था। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय वेब सीरीज है। 'दहाड़' को अब प्राइम वीडियो पर 12 मई को स्ट्रीम किया जाएगा।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…