सॉरी जेम्स एंडरसन... आयरलैंड के मैच में ऋषभ पंत की बैटिंग देख पोंटिंग-श्रीसंत को अंग्रेज पर आने लगे दया
Updated on
06-06-2024 01:09 PM
न्यूयॉर्क: ऋषभ पंत ने दिसंबर 2022 के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेलने मैदान पर उतरे। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें नंबर तीन पर खेलने का मौका दिया। टी20 इंटरनेशनल में अभी तक अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे हैं। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ मैच में टेस्ट मैच वाला ऋषभ पंत देखने को मिला। उन्होंने मनमर्जी शॉट खेले। उन्होंने अपने स्पेशल शॉट पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
रिवर्स स्कूप से ऋषभ पंत ने लगाया छक्का
वन हैंडेड सिक्स की तरह ही ऋषभ पंत का रिवर्स स्कूप काफी फेमस है। टेस्ट में उन्होंने एक बार इंग्लैंड के महान जेम्स एंडरसन के खिलाफ नई गेंद को रिवर्स स्कूप कर दिया था। जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाज के खिलाफ भी वह ऐसा शॉर्ट खेल चुके हैं। आयरलैंड के तेज गेंदबाज बैरी मैकार्थी के खिलाफ पंत ने रिवर्स स्कूप पर छक्का मारकर मैच फिनिश किया। वह 26 गेंद पर 36 रन बनाकर नाबाद रहे।
पोंटिंग और श्रीसंत को आई एंडरसन की याद
ऋषभ पंत का रिवर्स स्कूप देखकर रिकी पोंटिंग और श्रीसंत को जेम्स एंडरसन की याद आ गई। एंडरसन टेस्ट इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं। पोंटिंग ने कमेंट्री में कहा, 'हमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए। हमने वास्तव में टेस्ट क्रिकेट में भी ऐसा देखा है। यह जेम्स एंडरसन के खिलाफ दूसरी नई गेंद से हुआ था। नेट पर अभ्यास करना एक बात है और फिर विश्व कप मैच में खेलना अलग है। आज उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। इस विश्व कप की शुरुआत में ऋषभ पंत को इसी की जरूरत थी।'2007 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे श्रीसंत ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'जेम्स एंडरसन से पूछिए कि कैसा लगता है।'
भारत को मिली आसान जीत
अर्शदीप सिंह और आईपीएल की नाकामी को पीछे छोड़कर तरोताजा होकर उतरे हार्दिक पंड्या ने उम्दा गेंदबाजी करके आयरलैंड को 16 ओवर में 96 रन पर समेट दिया। भारतीय टीम ने 13वें ओवर में ही दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से अर्धशतक निकला तो सूर्या और कोहली फेल रहे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…