फिल्म में सलमान खान के अपोजिट पूजा हेगड़े हैं। साउथ में पूजा अपनी खूबसूरती के लिए पहचानी तो खूब जाती हैं। लेकिन 'राधे श्याम' से लेकर 'सर्कस' तक उनकी पिछली लगातार चार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। इसमें राम चरण और चिरंजीवी की फिल्म 'आचार्य' भी थी, यह भी फिल्म भी फ्लॉप रही। हालांकि, थलपति विजय के साथ उनकी 'बीस्ट' ने कमाई की कोशिश तो की, लेकिन अपने बजट के हिसाब से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत ही साबित हुई।कमाई तो कर लेगी, पर दिल में नहीं उतर पाएगी 'किसी का भाई किसी की जान'
'किसी का भाई किसी की जान' के हिट या सुपरहिट होने के लिए अब सबसे जरूरी है फिल्म की कहानी, जो खुद डायरेक्टर फरहाद सामजी ने लिखी है। अब अगर कहानी में दम निकला और फिल्म के आगे आने वाले कुछ गाने अच्छ निकल पड़े तो संभव है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में बंपर कमाई करेगी। हालांकि, ईद के मौके पर यह फिल्म रिलीज हो रही है। सलमान खान के फैंस का सिनेमाघरों में जैसा रुतबा है, इसमें कोई दोराय नहीं है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 100-200 करोड़ रुपये जरूर कमाएगी। लेकिन यह दिल में उतर पाएगी या नहीं, यह अब देखने वाली बात होगी।