लंदन: लॉर्ड्स टेस्ट दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी पहले सेशन में 416 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव स्मिथ ने 110 रन की शानदार पारी खेली। यह उनकी 32वीं टेस्ट सेंचुरी है। स्मिथ ने 85 रन से आगे खेलना शुरू किया। एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क पहले 20 मिनट में ही आउट हो गए। स्मिथ ने जेम्स एंडरसन को चौका लगाकर शतक पूरा किया। यही नहीं, स्मिथ ने WTC फाइनल में भारत के खिलाफ भी शतक ठोका था।