सौरव गांगुली ने ठोका 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा... लियोनेल मेसी के इवेंट से जुड़ा है मामला
Updated on
19-12-2025 12:42 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कोलकाता स्थित ' अर्जेंटीना फुटबॉल फैन क्लब' के प्रमुख के खिलाफ बृहस्पतिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। गांगुली का आरोप है कि ‘फुटबॉल फैन क्लब’ के प्रमुख ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
सौरव गांगुली ने की शिकायत
सौरव गांगुली ने कोलकाता पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ को ई-मेल द्वारा भेजी गई अपनी शिकायत में कहा कि उस व्यक्ति के बयानों ने उनकी प्रतिष्ठा और मानसिक शांति को प्रभावित किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने जानबूझकर बिना किसी तथ्यात्मक आधार के गांगुली पर गंभीर आरोप लगाए।’
पुलिस कर रही है जांच
आरोपी ने गांगुली के खिलाफ कथित तौर पर ये टिप्पणियां एक पत्रकार से बातचीत के दौरान कीं। गांगुली ने शिकायत में कहा कि इस तरह के 'बेबुनियाद आरोप उनकी कड़ी मेहनत से अर्जित प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास प्रतीत होते हैं।' पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
सौरव गांगुली की कानूनी टीम ने लालबाजार (कोलकाता पुलिस मुख्यालय) में शिकायत दर्ज कराई है। गांगुली का कहना है कि उत्तम साहा के आरोपों ने बिना किसी तथ्यात्मक आधार के उनकी प्रतिष्ठा को गहरी चोट पहुंचाई है। इससे पहले गांगुली की टीम ने साहा को एक कानूनी नोटिस भी भेजा था, जिसमें उनसे अपने बयान वापस लेने और माफी मांगने को कहा गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर अब 50 करोड़ रुपये के हर्जाने का मुकदमा किया गया है।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…