सौरव गांगुली की कार का हुआ एक्सीडेंट, लॉरी ने मारी जबरदस्त टक्कर... कैसा है दादा का हाल
Updated on
21-02-2025 12:31 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का गुरुवार को एक रोड एक्सीडेंट हो गया। दादा बर्धमान के एक इवेंट में शामिल होने जा रहे थे, तभी वह एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। गांगुली की कार का ये एक्सीडेंट दुर्गापुर एक्प्रेसवे पर हुआ है। खबर है कि एक तेज रफ्तार लॉरी ने गांगुली की कार को टक्कर मार दी।
कैसा है दादा का हाल?
हालांकि अच्छी बात यह है कि गांगुली को इस एक्सीडेंट में कुछ नहीं हुआ है और वो ठीक हैं। जिस वक्त लॉरी के साथ गांगुली की गाड़ी टकराई उस वक्त उनके ड्राइवर ने बचने के लिए जोरदार ब्रेक लगाए थे। तभी अचानक गांगुली के पीछे काफीले में चल रहीं सभी गाड़ियां उनकी कार से टकरा गईं। काफीले की कई गाड़ियां डैमेज भी हुई हैं, लेकिन बाद में थोड़ी देर इंजतार करने के बाद गांगुली एक बार से बर्धमान में हो रहे समारोह के लिए निकल गए।
रोड पर हो रही थी बारिश
जिस वक्त गांगुली की कार हाईवे से गुजर रही थी उस वक्त वहां बहुत तेज बारिश भी हो रही थी। तभी तेज रफ्तार लॉरी के साथ गांगुली की कार टकरा गई। इतना ही नहीं पीछे से भी उनकी गाड़ी उन्हीं के काफीले की गाड़ी से टक्कर लगी। लेकिन अच्छी बात ये रही कि पूरी दुर्घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। बाद में गांगुली ने 10 मिनट रोड पर इंतजार किया और वो बर्धमान यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक बार फिर से निकल पड़े।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…