टेस्ट सीरीज के बीच साउथ अफ्रीका ने किया वनडे और टी20 टीम का भी ऐलान, इन सूरमाओं से लोहा लेगा भारत
Updated on
22-11-2025 01:04 PM
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ गुवाहाटी में शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से ठीक पहले क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टेस्ट सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज के लिए टेंबा बावुमा की बतौर कप्तान वापसी हुई है।
बावुमा इंजरी की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ हुई वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। बल्लेबाज रुबिन हरमन को भी वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है। विकेटकीपर-बैटर हरमन ने इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। इंजरी की वजह से कगिसो रबाडा वनडे और टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।
वनडे और टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में, दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में और तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। वहीं, टी20 फॉर्मेट में कप्तानी एडन मार्करम करेंगे। लंबे समय बाद एनरिक नॉर्किया की इस फॉर्मेट में वापसी हुई है। टी20 सीरीज के शेड्यूल पर नजर डालें तो 9 दिसंबर को पहला टी20 कटक में, दूसरा 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में, तीसरा 14 दिसंबर को धर्मशाला में, चौथा 17 दिसंबर को लखनऊ में और पांचवां 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, रुबिन हरमन, केशव महाराज, मार्को जेनसेन, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, और प्रेनेलन सुब्रेयन।
टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे और ट्रिस्टन स्टब्स।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…