साउथ अफ्रीका कर चुका अफगान वाली गलती, कैलकुलेशन की गड़बड़ी ने वर्ल्ड कप से कर दिया था बाहर
Updated on
06-09-2023 02:46 PM
नई दिल्ली: अफगानिस्तान की टीम समीकरण नहीं पता होने और गलत कैलकुलेशन की वजह से एशिया कप (Asia Cup) से बाहर हो गई। टीम को अगले राउंड में जाने के लिए 37.1 ओवर में 292 रन बनाने थे। लेकिन 289 के स्कोर के बाद बल्लेबाज छक्का मारता तो टीम 37.4 ओवर बाद भी मैच जीतकर भी क्वालीफाई कर सकती थी। 291 के स्कोर पर पहुंचने के बाद 38.1 ओवर में भी छक्का मारकर अफगान टीम सुपर-4 में पहुंच सकती थी। लेकिन टीम को इसके बारे में बता ही नहीं था। उनकी कैलकुलेशन 37.1 ओवर तक ही थी। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब इंटरनेशनल क्रिकेट में मिस-कैलकुलेशन की वजह से किसी टीम को नुकसान हुआ हो। 2003 वर्ल्ड कप में तो साउथ अफ्रीका को इसकी वजह से टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।
डकवर्थ लुईस का कैलकुलेशन गलत हुआ
2003 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी ग्रुप में साउथ अफ्रीका की टक्कर श्रीलंका से थी। टीम को सुपर-6 में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना ही था। टीम के सामने 269 रनों का लक्ष्य था। बारिश का माहौल था और खेल कभी भी रोका जा सकता था। मैदान पर खेल रहे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को बताया गया कि 45 ओवर के बाद टीम का स्कोर 6 विकेट पर 229 रन होना चाहिए। 45वें ओवर की 5वीं गेंद पर मार्क बाउचर ने छक्का मारा और टीम का स्कोर 229 रन पहुंचा दिया। मुरलीधरन के खिलाफ विकेट न गिर जाए, इसकी वजह से बाउचर ने अगली गेंद को रोक दिया और इसपर कोई रन नहीं बना।
229 नहीं चाहिए थे 230 रन
बारिश तेज होने की वजह से मैच को यहीं रोकने का फैसला किया गया। तभी पता चला कि साउथ अफ्रीका ने डकवर्थ लुईस का स्कोर गलत निकाल लिया है। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 45 ओवर के बाद 6 विकेट पर 230 रन बनाने थे। टीम ने 229 रन ही बनाए और मैच को टाई घोषित कर दिया गया। इसकी वजह से साउथ अफ्रीका अगले राउंड में नहीं पहुंच पाई और उनका सफर खत्म हो गया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…