पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में भी हारी साउथ अफ्रीका, 5 मैच में सईम अयूब का तीसरा शतक
Updated on
23-12-2024 02:12 PM
जोहानिसबर्ग: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में 36 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान ने पहले बार साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज को क्लीन स्वीप किया है। सईम अयूब के सीरीज में दूसरे शतक ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। अयूब ने पिछली पांच पारियों में अपना तीसरा शतक जड़ा। उन्होंने 94 गेंदों में 101 रन बनाए, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 9 विकेट पर 308 रन रहा।
क्लासेन की पारी नहीं आई काम
दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों में 81 रनों की आक्रामक पारी खेली। इसके बावजूद दक्षिण अफ्रीकी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 36 रन से चूक गई। 42वें ओवर में ही मेजबान टीम की पारी 271 रनों पर सिमट गई। बारिश के कारण मैच 47 ओवर का कर दिया गया और इसका नतीजा डकवर्थ लुईस स्टैन मैथ्ड से निकाला गया। सुफियान मुकीम ने चार बल्लेबाजों को आउट किया।
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे अयूब
22 वर्षीय अयूब ने पिछले महीने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में नाबाद 113 रन बनाए थे। इसके बाद पिछले हफ्ते पार्ल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में 109 रन बनाए थे। वनडे मैचों के बीच, उन्होंने सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I में नाबाद 98 रन भी बनाए थे। अयूब को 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' दोनों पुरस्कार मिले।इसके विपरीत, सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट हो गए। जबकि अयूब ने शानदार नियंत्रण दिखाते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। उन्होंने बाबर आजम (52) के साथ 114 और कप्तान मोहम्मद रिजवान (53) के साथ 93 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। 13 चौके और दो छक्के लगाने के बाद, डेब्यू कर रहे कॉर्बिन बॉश की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए।
अयूब को विकेट भी मिला
अपनी बल्लेबाजी के अलावा, अयूब ने अपनी ऑफ स्पिन से 10 ओवर में 1 विकेट 34 रन देकर किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने डेविड मिलर का महत्वपूर्ण विकेट लिया और मैच के सबसे किफायती गेंदबाज रहे। क्लासेन लगातार तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए अर्धशतक बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे। 29वें ओवर में शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर स्क्वायर लेग पर कैच आउट होने तक उन्होंने आवश्यक रन रेट बनाए रखा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…