धुल जाएगा साउथ अफ्रीका-नीदरलैंड्स का मैच!धर्मशाला में बारिश बनेगी विलेन
Updated on
17-10-2023 10:28 AM
धर्मशाला: टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका टीम का प्रदर्शन आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अब तक शानदार रहा है। उन्होंने अपने शुरुआती दोनों मैच में जीत दर्ज की है। पहले उन्होंने दिल्ली में श्रीलंका को धूल चटाई। उसके बाद लखनऊ में नवाबी अंदाज में अफ्रीकी टीम ने 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पटका।
अब साउथ अफ्रीका का वर्ल्ड कप में अगला मैचच नीदरलैंड्स से मंगलवार यानी 17 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के साथ है। नीदरलैंड्स अब तक वर्ल्ड कप में खेले गए 2 में से एक भी मैच नहीं जीत पाई। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ उलटफेर करने के लिए जरूर देखेंगे। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि इस रोमांचक मैच में धर्मशाला का मौसम कैसा रहने वाला है।
मंगलवार को कैसा होगा धर्मशाला में मौसम का मिजाज?
आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। मंगलवार को धर्मशाला में बारिश की काफी ज्यादा संभावना है। वेदर डॉट कॉम के मुताबिक, 17 अक्टूबर को अधिकतम तापमान धर्मशाला में 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस। 75 प्रतिशत ह्यूमिडिटी देखने को मिलेगी। वहीं 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके अलावा 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे, इस बात की भी पूरी आशंका है। ऐसे में बारिश मैच का मजा भी किरकिरा कर सकती है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…