सरकारी गोल्ड बॉन्ड SGB का कमाल, निवेशकों को मिला बंपर रिटर्न
Updated on
12-06-2026 12:48 PM
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2019-20 सीरीज-I के लिए प्रीमेच्योर रिडेम्पशन (समय से पूर्व निकासी) की कीमतों की घोषणा कर दी है। इस योजना के तहत जिन निवेशकों ने 11 जून 2019 को निवेश किया था, वे अब 11 जून 2026 से अपने पैसे निकाल सकते हैं। इस सरकारी स्कीम ने अपने निवेशकों को उम्मीद से कहीं ज्यादा बंपर रिटर्न देकर मालामाल कर दिया है। मात्र 7 वर्षों में निवेशकों का पैसा करीब पांच गुना बढ़ चुका है
1 लाख रुपये बन गए 5 लाख
केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार इस बॉन्ड ने निवेशकों को 378% का रिटर्न दिया है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों के लिए यह बॉन्ड 3,146 रुपये प्रति ग्राम की कीमत पर जारी किया गया था। वहीं ऑफलाइन खरीदारों के लिए यह 3,196 रुपये था, क्योंकि ऑनलाइन पर 50 रुपये की छूट थी।
अब इसकी समय पूर्व निकासी की कीमत 15,038 रुपये प्रति यूनिट (ग्राम) तय की गई है। अगर किसी निवेशक ने 2019 में इस स्कीम में 1 लाख रुपये लगाए थे तो आज उसकी वैल्यू बढ़कर 4.78 लाख रुपये यानी करीब 5 लाख रुपये हो गई है। इस मुनाफे में हर साल मिलने वाला ब्याज शामिल नहीं है। ब्याज की रकम को जोड़कर कुल मुनाफा और भी ज्यादा हो जाता है।
कैसे तय होती है रिडेम्पशन की कीमत?
आरबीआई के नियमों के अनुसार, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की रिडेम्पशन वैल्यू इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (IBJA) की ओर से प्रकाशित 999 शुद्धता वाले सोने के पिछले तीन कार्य दिवसों के क्लोजिंग प्राइस के साधारण औसत के आधार पर तय की जाती है। इस सीरीज के लिए 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 के सोने के दामों का औसत निकाला गया है।
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
नई दिल्ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…