Select Date:

10 ट्रिलियन से ज्यादा होगी SpaceX की वैल्यू, कोई नहीं होगा टक्कर में, किसने किया है यह दावा

Updated on 08-07-2026 02:27 PM
नई दिल्ली: एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को नैस्डैक 100 में शामिल कर लिया गया है। इंडेक्स के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी शेयर को इतनी जल्दी शामिल किया जा रहा है। यह कंपनी 12 जून को लिस्ट हुई थी। इस बीच रेमंड जेम्स फाइनेंशियल के ब्रायन गेसुएले ने दावा किया है कि स्पेसएक्स की मार्केट वैल्यू 10 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। अब तक कोई भी कंपनी इस मुकाम पर नहीं पहुंची है। एनवीडिया का मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा था।
रॉकेट, सैटेलाइट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी स्पेएक्स का शेयर मंगलवार को 6.83 फीसदी गिरावट के साथ $149.47 पर बंद हुआ। गेसुएले
ने स्पेसएक्स के शेयरों के लिए स्ट्रॉन्ग बाय रेटिंग देते हुए $800 का प्राइस टारगेट दिया है। यह मंगलवार की बंद कीमत से करीब 430% ज्यादा है। अगर कंपनी का शेयर इस लेवल तक पहुंचता है तो कंपनी की मार्केट वैल्यूएशन बढ़कर लगभग $10.5 ट्रिलियन पहुंच जाएगी।

मार्केट वैल्यू

अभी स्पेसएक्स की मार्केट वैल्यूएशन $1.969 ट्रिलियन है। गेसुएले ने क्लाइंट्स को भेजे एक नोट में लिखा, "हम इस कंपनी को 21वीं सदी की अहम इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक मानते हैं। जिस तरह रेलवे, इलेक्ट्रिक ग्रिड और इंटरनेट ने पिछले आर्थिक दौर को बदला था, उसी तरह स्पेसएक्स अगली पीढ़ी की इंडस्ट्रियल क्षमता के लिए बुनियादी प्लेटफॉर्म बना रही है।"स्पेसएक्स ने पिछले साल $19 बिलियन का रेवेन्यू दर्ज किया था। गेसुएले का मानना है कि 2035 तक कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर $5.2 ट्रिलियन हो जाएगा। यह ग्रोथ कंपनी के रॉकेट या कनेक्टिविटी सेगमेंट से जुड़ी नहीं है। बल्कि, यह इसके शुरुआती दौर के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बिजनेस पर आधारित है। अभी, एआई से स्पेसएक्स का रेवेन्यू $16 बिलियन है, जो 2024 में $3 बिलियन था।

एआई से होगी कमाई

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक रेमंड जेम्स का अनुमान है कि 2031 तक यह आंकड़ा लगभग $650 बिलियन तक पहुंच जाएगा। गेसुअल ने लिखा कि 2027 से एआई स्पेसएक्स का रेवेन्यू के हिसाब से सबसे बड़ा बिजनेस बन जाएगा। साल 2035 तक यह कंपनी के रेवेन्यू का लगभग 94% या $4.9 ट्रिलियन होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.