अहमदाबाद टेस्ट खत्म होने से पहले WTC Final में भारत, विराट के दोस्त का स्पेशल गिफ्ट
Updated on
13-03-2023 10:26 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में लोहा ले रही टीम इंडिया को मैच खत्म होने से पहले ही सबसे बड़ा गिफ्ट मिल गया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को न्यूजीलैंड ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का टिकट गिफ्ट कर दिया है। आखिरी गेंद तक चले सांस रोक देने वाले हाई टेंपर मुकाबले में मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया। आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड को जीत की जरूरत थी और यहां केन विलियमसन बल्ले से चूकने के बाद रन दौड़कर पूरा किया। इसके साथ ही श्रीलंका WTC फाइनल की रेस से आउट हो गया, जबकि भारतीय टीम का रास्ता साफ हो गया।
भारत को फाइनल में पहुचंने के लिए ऐसा बन रहा था सेनेरियो दरअसल, भारत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में पहुंचने के लिए अहमदाबाद में जीत की जरूरत थी। दूसरी ओर, श्रीलंका को न्यूजीलैंड दोनों मैच में हराने की जरूरत थी। पहले ही मैच में उसे न्यूजीलैंड ने हरा दिया तो ऐसे में भारत को फाइनल का टिकट मिल गया। इस तरह भारतीय टीम लगातार दूसरी बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी, जो 7 जून से इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही होना है।
केन विलियमसन ने किया कमाल, श्रीलंका को मिली हार मैच में श्रीलंका ने 285 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में मेजबान टीम ने 70 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। 5वें दिन के खेल का एक अहम हिस्सा बारिश की वजह से नहीं हो सका, लेकिन जब खेल शुरू हुआ तो केन विलियमसन और डैरिल मिशेल ने गजब की बैटिंग की। शतक चूकने वाले मिशेल ने 86 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 81 रन ठोके तो टॉम लाथम ने 24 और हेनरी निकोल्स ने 20 रन की अहम पारी खेली।
विलियमसन ने जड़ा 27वां टेस्ट शतक पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने कमाल की बैटिंग करते हुए 27वां टेस्ट शतक जड़ा। हाल ही में बाजबॉल के अंदाज में इंग्लैंड को हराने वाली इस टीम ने आखिरी के पलों में श्रीलंकाई गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए थे। खासकर मिशेल और केन विलियमसन के बीच हुई सझेदारी ने मैच का रुख पलटकर रख दिया। विलियमसन ने 177 गेंदों में शतक पूरा किया, जबकि 194 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 121 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी और यहां केन विलियमसन ने चौका जड़ा, जबकि एक रन आउट भी हुआ, लेकिन श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड को जीत से नहीं रोक सकी।
पिछली बार न्यूजीलैंड से मिली थी भारत को हार रोचक बात यह है कि न्यूजीलैंड ने पहली बार हुए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में भारत को हराया था। उस वक्त न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन थे, जबकि भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…