ट्रॉफी जीतने के बाद तिरुपति मंदिर में खास पूजा, भगवान की शरण में चेन्नई सुपर किंग्स
Updated on
31-05-2023 09:12 PM
चेन्नई: पांचवीं बार चैंपियन बनने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स टीम मैनेजमेंट ने आईपीएल ट्रॉफी की खास पूजा-अर्चना करवाई। 29 मई की रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल के बाद ट्रॉफी चेन्नई पहुंची और फिर यहां तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के पुजारियों ने तमिल रीति-रिवाज के साथ ट्रॉफी की पूजा की। हालांकि इस दौरान टीम का कोई भी प्लेयर मंदिर में मौजूद नहीं था। वैसे यह कोई पहली बार नहीं है, जब आईपीएल जीतने के बाद ट्रॉफी को मंदिर ले जाया गया हो, यह सीएसके टीम मैनेजमेंट की परम्परा का हिस्सा है। इससे पहले भी फ्रैंचाइजी के मालिक एन. श्रीनिवासन मंदिर पहुंचकर भगवान तिरुपति का शुक्रिया अदा कर चुके हैं।
फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस पर जीत को चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रैंचाइजी के मालिक एन. श्रीनिवासन ने ‘चमत्कार’ बताया है। उन्होंने कहा कि दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में ही ऐसा कुछ हो सकता है। श्रीनिवासन ने फाइनल की अगली सुबह सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी से बात की और इस शानदार जीत के लिए उन्हें और उनकी टीम को बधाई दी। धोनी को श्रीनिवासन के संदेश को विशेष तौर पर मीडिया से साझा किया गया।
श्रीनिवासन ने धोनी से कहा, ‘शानदार कप्तान। आपने करिश्मा कर दिया। आप ही ऐसा कर सकते हैं। हमें खिलाड़ियों और टीम पर गर्व है।’ उन्होंने पिछले कुछ दिनों में लगातार मुकाबलों के बाद धोनी को आराम करने की सलाह दी और जीत का जश्न मनाने के लिए उन्हें टीम के साथ चेन्नई आने के लिए आमंत्रित किया। श्रीनिवासन ने कहा, ‘यह सीजन ऐसा रहा है जहां प्रशंसकों ने दिखाया है कि वे महेंद्र सिंह धोनी से कितना प्यार करते हैं। हम भी करते हैं।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…