Select Date:

स्पाइसजेट को सुप्रीम कोर्ट से तो राहत मिली नहीं, उल्टे टास्क मिल गया, जानिए वाकया

Updated on 22-09-2024 11:58 AM
नई दिल्ली: कम किराये वाली एयरलाइन स्पाइसजेट (Spicejet) इन दिनों मुश्किल हालात से गुजर रही है। कंपनी के पास कैश की किल्ल्त है। किल्लत की वजह से वह कई पट्टेदारों (Lessors) को समय पर पेमेंट नहीं कर पा रही है। पेमेंट नहीं मिलने से पट्टेदार दिल्ली हाई कोर्ट चले गए। कोर्ट ने पेमेंट करने को कहा तो स्पाइसजेट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार तो रखा ही, स्पाइसजेट को वीकइंड टास्क भी दे दिया।

क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने


सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हाई कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें SpiceJet एयरलाइन को पट्टादाताओं को पेमेंट में चूक के कारण तीन विमान इंजन का उपयोग बंद करने का निर्देश दिया गया था। बेंच ने हाई कोर्ट के 11 सितंबर के निर्णय के खिलाफ कंपनी की अपील खारिज कर दी।

यह सही आदेश है


बेंच ने कहा, हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे। यह एक सही आदेश है। भारत के मुख्य न्यायाधीश ने एयरलाइन से कहा, "यदि आप इसका पालन नहीं करते हैं, तो आपको इंजन वापस करने होंगे।" स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी एक सौहार्दपूर्ण समझौते पर पहुंचने के लिए विमान पट्टे पर देने वालों के साथ फिलहाल चर्चा कर रही है। प्रवक्ता ने कहा, यह ध्यान रखना जरूरी है कि जिन तीन इंजन का उल्लेख किया गया है, उनमें से दो पहले ही बंद कर दिए गए हैं। हमारा परिचालन पूरी तरह से सामान्य और अप्रभावित बना हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट से मिला टास्क


सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइसजेट को सप्ताहांत में पट्टेदारों से बातचीत करने को भी कहा।

स्पाइसजेट ने क्या कहा


सुनवाई के दौरान, स्पाइसजेट ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि वह पहले से ही भुगतान करने के लिए बातचीत कर रही है और "आज भी भुगतान करने के लिए तैयार है।" इसके अलावा, एयरलाइन ने कोर्ट से कहा, "हम इंजन वापस कर देंगे। अभी दो इंजन बंद हैं। हमें स्टैंड की व्यवस्था करनी है और इसमें कम से कम एक महीने का समय लगेगा, लेकिन हमें 15 दिनों में वापस करना होगा।" उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट ने पहले की सुनवाई में एयरलाइन से इन इंजनों के निरीक्षण की व्यवस्था करने को कहा था।

क्या है शेयर का दाम


स्पाइसजेट के शेयर शुक्रवार को गिर कर बंद हुए। उस दिन बीएसई पर सुबह के सत्र में इसके शेयर 68.95 रुपये पर खुले थे। इससे एक दिन पहले यह 68.38 रुपये पर बंद हुए थे। शुक्रवार को कारोबार के दौरान यह 70.40 रुपये तक ऊपर गया था। शाम को कारोबार की समाप्ति के वक्त यह 66.16 रुपये पर बंद हुआ जो कि एक दिन पहले के मुकाबले 2.22 रुपये या 3.25 फीसदी नीचे था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.