स्पाइसजेट ने बनाया कॉस्ट कटिंग का प्लान, इस तरह 100 करोड़ रुपये बचाएगी ये कंपनी
Updated on
13-02-2024 05:14 PM
नई दिल्ली: किफायती उड़ान सेवाएं देने वाली एविशन सेक्टर की दिग्गज एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) ने कॉस्ट कटिंग का पूरा प्लान तैयार किया है। स्पाइसजेट पहले से ही नकदी संकट से जूझ रही है। स्पाइसजेट एयरलाइंस ने कंपनी के ऊपर निवेशकों की दिलचस्पी बनाए रखने और नकदी की कमी को पूरा करने के लिए कॉस्ट कटिंग का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी कुछ निवेशकों से 2200 करोड़ रुपये के कैपिटल इंफ्यूजन की प्रक्रिया में है। एयरलाइन ने कहा है कि फंडिंग प्रोजेक्ट्स पटरी पर हैं और जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, नकदी की कमी की वजह से स्पाइसजेट में काम करने वाले कर्मचारियों को सैलरी मिलने में देरी हो रही थी। एयरलाइन के कर्मचारियों का वेतन बिल करीब 60 करोड़ रुपये रहा है। यह एक बड़ी वजह है कि कंपनी स्थिति में सुधार करने के लिए लागत को कम करने का हरसंभव प्रयास कर रही है।
कर्मचारियों को देर से मिल रही सैलरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पाइसजेट में कर्मचारियों को कइ महीनो से सैलरी देरी से मिल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी महीने की सैलरी अभी तक कर्मचारियों के अकाउंट में क्रेडिट नहीं हो पाई है। साल 2019 में स्पाइसजेट बुलंदियों पर थी। स्पाइसजेट के बेड़े में 118 विमान थे। इस दौरान स्पाइसजेट के पास 16 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। वहीं मौजूदा समय की बात करें तो कंपनी में वर्कफोर्स कम होकर 9 हजार रह गई है। इस समय कंपनी सिर्फ 30 फ्लाइट संचालित कर रही है। इनमें से 8 विमान लीज पर लिए गए हैं।
15 फीसदी कटौतरी की तैयारी
नकदी की समस्या से जूझ रही स्पाइसजेट ने कॉस्ट कटिंग का हवाला देते हुए छंटनी का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरलाइन में अभी 9 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं। इसमें 15 फीसदी कटौती की तैयारी है। यह आंकड़ा करीब 1400 कर्मचारियों का होता है। इस कदम को परिचालन जरूरतों के अनुरूप उठाया गया करार दिया है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…