Select Date:

इक्विटी शेयर और वारंट जारी कर फंड जुटाएगी स्पाइसजेट ​​​​एनुअल जनरल मीटिंग के बाद कंपनी के प्रपोजल को शेयरहोल्डर्स की मंजूरी

Updated on 11-01-2024 01:36 PM

स्पाइसजेट (SpiceJet) फंड जुटाने के लिए जल्द ही इक्विटी शेयर और वारंट जारी करेगी। इसके लिए डोमेस्टिक एविएशन कंपनी के प्रपोजल को आज यानी 10 जनवरी को कंपनी के शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने इसकी जानकारी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के बाद एक्सचेंज फाइलिंग में दी।

एजीएम से पहले यह बताया गया था कि नकदी के संकट से जूझ रही स्पाइसजेट ने अपने विस्तार और पुनरोद्धार के लिए 2,250 करोड़ रुपए जुटाने के लिए शेयरहोल्डर्स से मंजूरी लेने की योजना बनाई है। हालांकि, एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने यह नहीं बताया कि शेयरहोल्डर्स ने कितना फंड जुटाने की मंजूरी दी है।

विमानन कंपनी के बोर्ड ने पिछले महीने ही 13 करोड़ कंवर्टिबल वारंट्स और 50 रुपये के भाव पर 32.08 करोड़ नए शेयर जारी कर 2,250 करोड़ रुपए पूंजी जुटाने के लिए मंजूरी दी थी। बजट कैरियर को वर्तमान में नकदी की तत्काल आवश्यकता है क्योंकि यह बकाया पेमेंट न करने पर कई कानूनी मामलों का सामना कर रहा है।

शेयरों में करीब 5% की तेजी
खबर के बाद स्पाइसजेट का शेयर करीब 5.21% चढ़कर 65.44 रुपए पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 63.50 रुपए का लो और 65.99 रुपए का हाई बनाया। बीते 5 दिन में शेयर करीब 8.56% चढ़ा है। स्पाइसजेट का मार्केट कैप 4,000 करोड़ रुपए है। अजय सिंह के नेतृत्व में प्रमोटरों के पास कंपनी में 56.5% हिस्सेदारी है। इसमें से 37.9% हिस्सेदारी गिरवी है।

एयरलाइन की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी
स्पाइसजेट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह ने कहा था, 'यह एक महत्वपूर्ण फंड रेज है और इसे स्पाइसजेट की वित्तीय स्थिति मजबूत करने, ऑपरेशनल क्षमताओं को बढ़ाने, बकाया को निपटाने के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूंजी जुटाने से एयरलाइन को भारत में विश्व स्तरीय एयरलाइन बनाने का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।'

5 महीने में 3.78 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन के आंकड़ों के अनुसार, मई 2023 से अक्टूबर 2023 के बीच स्पाइसजेट की उड़ानों में दो घंटे से अधिक की देरी से 189,634 यात्री प्रभावित हुए। इसी अवधि में एयरलाइन ने यात्रियों को मुआवजे के रूप में 3.78 करोड़ रुपए का भुगतान किया।

इसी अवधि में स्पाइसजेट ने गलत तरीके से 991 यात्रियों को बोर्डिंग से मना किया और यात्रियों को मुआवजे के तौर पर 18.11 लाख रुपए का पेमेंट किया। इसी तरह, फ्लाइट कैंसिलेशन से लगभग 16,131 यात्री प्रभावित हुए और एयरलाइन को 1.33 करोड़ का मुआवजा देना पड़ा।

एयरलाइन का घाटा कम होकर 449 करोड़ रुपए हुआ
स्पाइसजेट सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही के नतीजे भी घोषित किए। इस तिमाही में एयरलाइन का घाटा कम होकर 449 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 830 करोड़ रुपए था। जून तिमाही में कंपनी को 198 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। वहीं ऑपरेशन से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू साल-दर-साल 27% गिरकर 1,429 करोड़ रुपए हो गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.