स्पिनर का रहेगा जलवा और बल्ले से होगा कमाल, पहले सेमीफाइनल में कैसी होगी ब्रायन लारा स्टेडियम की पिच
Updated on
26-06-2024 02:14 PM
त्रिनिदाद: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है। उसने अपने सभी 7 मैचों में जीत हासिल की है। दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने सभी को चौंकाते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। यह मुकाबला त्रिनिदाद के टरूबा स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम पर 26 जून को खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला 27 जून की सुबह 6 बजे शुरू होगा।
कैसी होगी ब्रायन लारा अकादमी की पिच रिपोर्ट?
इस टी20 वर्ल्ड कप में काफी कम ऐसे मैदान पर जहां रनों की बरसात देखने को मिल रही है। ब्रायन लारा स्टेडियम पर भी बड़े स्कोर नहीं बने हैं। वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां 150 का टारगेट डिफेंड कर लिया था। इसके अलावा बाकी तीन मैच छोटी टीमों के रहे हैं। हालांकि इस मैदान पर पिछले साल के अंत में इंग्लैंड ने 267 रन ठोक दिए थे। इसके बावजूद सेमीफाइनल मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद नहीं है।
ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी पिच पर स्टेट्स एंड रिकॉर्ड
कुल मैच- 11
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती- 4
लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती- 7
पहली पारी का औसत स्कोर- 135
दूसरी पारी का औसत स्कोर- 122
सबसे बड़ा स्कोर- 267/3, इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज
सबसे कम स्कोर 40, युगांडा vs न्यूजीलैंड
टरूबा में कैसा रहेगा मौसम का हाल
टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल बारिश से सुरक्षित माना जा रहा है। हालांकि बादल छाए रहने की उम्मीद है। खेल स्थानीय समयानुसार रात 8:30 बजे से रात 12 बजे तक खेला जाना है। बिना किसी रुकावट के मैच होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि पूर्वानुमान में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है। मैच के दौरान औसत तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जिसमें बारिश की संभावना 9 से 14 प्रतिशत तक है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…