Select Date:

टाटा में दोफाड़! टॉप अधिकारियों ने दिल्ली दरबार में लगाई हाजिरी, सरकार ने दिया कड़ा सिग्नल?

Updated on 08-10-2025 02:31 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में सबकुछ ठीक नहीं है। ग्रुप में आतंरिक कलह का मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है। मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह के घर पर हुई 45 मिनट की एक अहम बैठक में केंद्र सरकार ने टाटा ग्रुप के शीर्ष नेतृत्व को एक कड़ा संदेश दिया है। सरकार चाहती है कि टाटा ट्रस्ट्स में स्थिरता लाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि अंदरूनी कलह टाटा संस को प्रभावित न करे। टाटा संस टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है और इस कंपनी में टाटा ट्रस्ट्स का मैज्योरिटी स्टेक है।

शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नवल टाटा, वाइस-चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन और ट्रस्टी डेरियस खंबाटा से मुलाकात की। इस मुलाकात का मकसद ग्रुप की स्थिरता बनाए रखना है। इससे पहले सोमवार को ईटी ने खबर दी थी कि दो वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री टाटा ग्रुप के टॉप अधिकारियों से मिलेंगे। वे टाटा ट्रस्ट्स में चल रही कलह और टाटा संस को पब्लिक लिस्ट करने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

सरकार का सख्त निर्देश

सूत्रों के मुताबिक सरकार ने टाटा के अधिकारियों को सख्त कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। सरकार की तरफ से साफ संकेत है कि अगर किसी ट्रस्टी के फैसलों से ग्रुप के कामकाज पर खतरा आता है, तो उसे हटाया जा सकता है। मीटिंग में टाटा संस की लिस्टिंग पर भी बात हुई। आरबीआई ने टाटा संस को अपर लेयर एनबीएफसी के तौर पर क्लासिफाई किया है। नियमों के मुताबिक इसे 30 सितंबर तक लिस्ट हो जाना चाहिए था
मीटिंग में टाटा संस के दूसरे सबसे बड़े शेयरधारक शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के लिए लिक्विडिटी का रास्ता निकालने पर भी चर्चा हुई। हालांकि यह साफ नहीं हुआ कि सरकार ने इस मामले में कोई खास निर्देश दिया है या नहीं। सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों ने इस अंदरूनी उथल-पुथल पर चिंता जताई और उन ट्रस्टियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा जो झगड़े को बढ़ावा दे रहे हैं। सरकार को इस बात की गहरी चिंता है कि ट्रस्ट्स में चल रहा झगड़ा टाटा संस और ग्रुप की अन्य कंपनियों के प्रबंधन पर भी असर डाल सकता है।

क्या है मामला?

सरकार का कहना है कि टाटा ट्रस्ट्स की टाटा संस में बहुमत हिस्सेदारी होने, ग्रुप के बड़े आकार, इकॉनमी में इसके महत्व और देश के प्रति इसके योगदान को देखते हुए, ट्रस्ट्स की एक 'सार्वजनिक जिम्मेदारी' है। इसलिए ट्रस्ट्स के अंदर के मतभेदों को आपस में और चुपचाप सुलझाना चाहिए। सरकार का मानना है कि टाटा ट्रस्ट्स के अंदरूनी मामले ऐसे होने चाहिए कि वे बाहर से किसी को दिखाई न दें और ग्रुप की प्रतिष्ठा को कोई नुकसान न पहुंचे।
दरअसल ट्रस्टी इस बात पर बंटे हुए हैं कि टाटा ट्र्स्ट्स का टाटा संस पर नियंत्रण कैसे होना चाहिए? टाटा संस के बोर्ड में ट्रस्ट की तरफ से कौन-कौन डायरेक्टर बनेंगे? इस बात पर भी सहमति नहीं है कि बोर्ड की बैठकों में हुई चर्चा की कितनी जानकारी बाकी ट्रस्टियों के साथ साझा की जाए। सबसे ज्यादा चिंता इस बात से बढ़ी है कि टाटा संस के नॉमिनी डायरेक्टर विजय सिंह को कैसे हटाया गया। खासकर एक ट्रस्टी का व्यवहार बहुत ही परेशान करने वाला रहा है। अब इसकी जांच हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.