एक्शन मोड में खेल मंत्रालय, गोंडा में हो रहे कुश्ती टूर्नामेंट को किया रद्द, बृजभूषण सिंह को झटका
Updated on
22-01-2023 06:48 PM
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच खेल मंत्रालय की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है। खेल मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से कुश्ती संघ के द्वारा गोंडा में आयोजित रैंकिंग टूर्नामेंट को रद्द करने का आदेश दिया है। मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई को जारी कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों से लिए गए प्रवेश शुल्क को भी वापस करने का निर्देश दिया है। इस संदर्भ में खेल मंत्रालय ने शनिवार को भारतीय कुश्ती महासंघ को सूचित किया है कि महासंघ के खिलाफ एथलीटों द्वारा लगाए गए विभिन्न आरोपों की जांच की जा रही है। ऐसे में जब तक इस पर फैसला नहीं आ जाता है सभी तरह के खेल आयोजन को रोक दिया जाए।
इसके अलावा कुश्ती संघ के सचिव विनोद तोमर को भी निलंबित कर दिया गया है। ओलिंपिक संघ और खेल मंत्रालय ने माना कि विनोद तोमर के रहने से जांच पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में उनका रहना सही नहीं होगा। यही कारण है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। विनोद तोमर साल 2002 में सचिव के पद नियुक्त हुए थे।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…