Select Date:

SRH हमेशा खास रहेगी, रिलीज होने के बाद केन विलियमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के नाम लिखा भावुक नोट

Updated on 16-11-2022 05:59 PM

नई दिल्ली
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने केन विलियमसन को रिलीज कर दिया है। ये खिलाड़ी इस फ्रेंचाइजी का काफी अहम हिस्सा हुआ करता था। केन ने विदाई के बाद सनराइजर्स की टीम के फैंस के लिए एक भावुक नोट लिखा है। विलियमसन सोशल मीडिया पर ओरेंज आर्मी के लिए अपना आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने अपनी टीम के साथियों, फ्रेंचाइजी और स्टॉफ के लिए यही भावना व्यक्त की है। केन का कहना है कि यह टीम हमेशा उनके लिए काफी स्पेशल रहेगी।

विलियमसन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, फ्रेंचाइजी, मेरे टीम के साथी, स्टॉफ और हमेशा से अमेजिंग ओरेंज आर्मी का 8 मजेदार सालों के लिए धन्यवाद। ये टीम और हैदराबाद का शहर मेरे लिए हमेशा स्पेशल रहेगा। विलियमसन ने इस दौरान टीम के साथियों के साथ अपनी कुछ फोटो भी शेयर की। न्यूजीलैंड के कप्तान ने आठ साल तक फ्रेंचाइजी के लिए खेला, 36.22 के औसत और 126.03 के स्ट्राइक रेट से 2101 रन बनाए। उन्होंने सनराइजर्स के लिए 76 मैच खेले और 46 बार कप्तानी की। विलियमसन ने 2015 में सनराइजर्स के लिए आईपीएल में पदार्पण किया था और डेविड वार्नर के बाद उन्हें कप्तान बनाया गया था। विलियमसन ने SRH को IPL 2018 के फाइनल में पहुंचाया।

हैदराबाद की टीम में साल 2021 एक बड़े बदलाव का समय माना जा सकता है क्योंकि डेविड वार्नर को बीच सीजन से ही खराब फॉर्म का हवाला देकर बाहर कर दिया गया। विलियमसन को कप्तानी दे दी गई। हालांकि SRH के पास एक खराब सीजन ही रहा क्योंकि वे 14 मैचों में केवल छह जीते।

विलियमसन के जाने से 2023 की नीलामी से पहले सनराइजर्स का बजट ठीक हो जाएगा, क्योंकि वे 2022 के निराशाजनक सत्र के बाद फिर से टीम को बनाना चाहते हैं। इस साल भी वे काफी खराब रहे थे। हालांकि एक समय उमरान मलिक के उभार ने उनको टॉप की टीम बना दिया था लेकिन वे बाद में सभी मैच हारते गए। विलियमसन इस टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी थे जो 14 करोड़ की कीमत के थे। इसके अलावा, पूरन के जाने से 10.75 करोड़ रुपये भी बच जाएंगे, जिससे SRH मिनी-नीलामी में जाने वाली सबसे बड़ी टीम बन जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.