Select Date:

बंगाल टाइगर्स के आगे श्रीलंका ने डाले हथियार, रोमांचक मैच में 3 विकेट से दर्ज की जीत

Updated on 07-11-2023 01:55 PM
नई दिल्ली: नजमुल होसैन शांतो और कप्तान शाकिब अल हसन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी से बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से हरा दिया। मैच में श्रीलंका ने चरिथ असलंका की शतकीय पारी से 279 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इस स्कोर के जवाब में बांग्लादेशी टीम ने 41.1 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 282 रन बनाए और मैच को जीत लिया। वनडे विश्व कप में बांग्लादेश की टीम ने पहली बार श्रीलंका को हराया है।

बांग्लादेश के लिए मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए शांतो ने 101 गेंद में 90 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। इसके अलावा कप्तान शाकिब अल हसन ने भी 65 गेंद में 82 रनों की दमदार पारी खेली। शाकिब ने अपनी इस पारी में 12 चौके 2 बेहतरीन छक्के भी लगाए। हालांकि बांग्लादेशी टीम श्रीलंका के खिलाफ के इस मैच में जीत तो हासिल की, लेकिन वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। टूर्नामेंट में बांग्लादेश टीम की यह 8 मैचों में सिर्फ दूसरी जीत है।

श्रीलंका-बांग्लादेश मैच में भारी बवाल

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच में भारी बवाल भी देखने को मिला। श्रीलंकाई पारी में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने एंजलो मैथ्यूज को टाइम आउट के तहत बिना कोई गेंद खेले ही पवेलियन वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया था। इस कारण दोनों टीमों के बीच पूरे मैच में टेंस माहौल देखने को मिला। कई बार दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच बहस भी हुई। इसका परिणाम यह हुआ कि मैच के अंत में श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के खेमे से हाथ भी नहीं मिलाया।

श्रीलंकाई गेंदबाजों की हालत रही खराब

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंकाई गेंदबाजों की लक्ष्य का बचाव करने में हालत खराब हो गई। शुरुआत में बेशक उन्होंने दो विकेट झटक लिए थे, लेकिन नजमुल हौसेन शांतो और शाकिब के आगे वे बेबस नजर आए। इसका परिणाम यह हुआ कि श्रीलंका से यह मैच धीरे-धीरे दूर होती चली गई।

श्रीलंका की तरफ से सबसे अधिक दिलशान मदुशंका ने तीन विकेट अपने नाम किए। इसके लिए महेश तिक्ष्णा और एंजलो मैथ्यूज के खाते में भी दो-दो विकेट आए लेकिन इससे टीम को जीत नहीं मिल सकी।

चरिथ असलंका का शतक गया बेकार

श्रीलंका के लिए इस मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान चरिथ असलंका ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। असलंका ने 105 गेंद में 108 रनों की पारी खेली। असलंका ने 6 चौके और 5 छक्के भी लगाए। असलंका इस बीच सदीरा समरविक्रमा का कुछ देर के लिए साथ जरूर मिला लेकिन वह काफी नहीं रहा। टीम लगातार अंतराल पर अपना विकेट गंवाती रही जिसका परिणाम यह हुआ कि श्रीलंका 300 रन के भीतर सिमट गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.