श्रीलंका ने 7 साल बाद दक्षिण अफ्रीका को चटाई धूल, आखिरी गेंद पर जीता रोमांचक मैच
Updated on
11-02-2023 07:23 PM
नई दिल्ली: कप्तान चामारी अटापट्टू की शानदार बल्लेबाजी के दम पर श्रीलंका ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका पर तीन रन से रोमांचक जीत दर्ज की। अटापट्टू ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए 50 गेंद में 12 चौकों की मदद से 68 रन बनाए। जो महिला विश्व कप में किसी बल्लेबाज का श्रीलंका के लिए सर्वोच्च स्कोर है । श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसको अफ्रीकी टीम हासिल करने में 3 रन से चूक गई।
श्रीलंका की 2016 के बाद दक्षिण अफ्रीका पर टी20 क्रिकेट में यह पहली जीत है। बता दें कि पहली पारी में चामारी अटापट्टू की टीम की शुरुआत धीमी रही और पहले तीन ओवर में चार रन ही बने लेकिन अटापट्टू ने नोंकुलुलेको एमलाबा को लगातार चौके जड़कर दबाव हटाया।
सलामी बल्लेबाज हर्षिता समरविक्रमा को नडाइन डे क्लेर्क ने मिडविकेट पर कैच आउट करवाया। दूसरे छोर से अटापट्टू ने इसी गेंदबाज को नौ गेंद में पांच चौके जड़ कर महफिल लूट ली। 17 वर्ष की विष्मी गुणरत्ने को जमने में समय लगा लेकिन उन्होंने कप्तान का बखूबी साथ निभाया और 34 गेंदों में 35 रनों की अच्छी पारी खेली।
दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 86 रन की शानदार साझेदारी हुई जो टी20 विश्व कप में किसी भी विकेट के लिए श्रीलंका की सबसे बड़ी साझेदारी थी। दोनों के विकेट हालांकि लगातार गेंदों पर गिरने से श्रीलंका की रनगति पर अंकुश लग गया। शबनम इस्माइल ने 19वें ओवर में निलाक्षी डिसिल्वा को आउट किया जबकि मरियाने काप ने आखिरी ओवर में पांच ही रन दिए।
श्रीलंकाई स्पिनर्स ने रचा चक्रव्यू
दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत अच्छी रही। ऑफ स्पिनर ओशादी रणसिंघे ने पावरप्ले के पांचवे ओवर में चार डॉट गेंद डालकर दबाव बनाया और ब्रिट्स का विकेट भी लिया। कैप भी 11 रन बनाकर आठवें ओवर में इनोका रणवीरा का शिकार हुई।
रणवीरा ने लौरा वोल्वार्ट (18) को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम 72 के स्कोर पर डग आउट में थी। ऐसे में मैच के आखिरी लम्हों में सिनालो जाफ्टा और इस्माइल के रन आउट होने से दक्षिण अफ्रीका तीन रन से चूक गया और मुकाबला हार गया।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…