Select Date:

बांग्लादेश नहीं बनना चाहता श्रीलंका:फाइनेंस मिनिस्टर बोले- चीन के कर्ज जाल से बचें गरीब देश

Updated on 26-08-2022 05:51 PM

बांग्लादेश के वित्त मंत्री मुस्‍तफा कमाल के एक बयान ने दुनिया को चीन की हकीकत बता दी। शेख हसीना सरकार में फाइनेंस मिनिस्टर मुस्‍तफा कमाल ने कहा- चीन का बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) अच्छा तो है, लेकिन इसके बहाने चीन गरीब देशों को जो कर्ज दे रहा है वो इन छोटे और विकासशील देशों को तबाह कर सकता है।

कमाल का बयान बेहद अहम है। इसकी वजह ये है कि पहली बार किसी सरकार और खासतौर पर वित्त मंत्री ने चीन के कर्ज जाल के खिलाफ इतनी सीधी वॉर्निंग गरीब देशों को दी है। सवाल ये कि बांग्लादेश के इस आरोप में कितनी सच्चाई है। यहां हम बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल के आर्थिक हालात की रोशनी में सच जानने की कोशिश करते हैं।

बांग्लादेश में चीन का रोल

बांग्लादेश चीन की बेल्‍ट एंड रोड प्रोजेक्ट यानी BRI प्रोजेक्ट में शामिल है। BRI के तहत रेल, सड़क और समुद्री मार्ग से एशिया, यूरोप, अफ्रीका के 70 देशों को जोड़ने का प्लान है। चीन हिंद महासागर या कहें भारत करीबी देशों में बंदरगाह, नौसेना के अड्डे और निगरानी पोस्ट बनाना चाहता है। BRI के जरिए चीन हमारे पड़ोसी देशों जैसे बांग्लादेश और नेपाल में पैर पसार रहा है।
बांग्लादेश के फॉरेन रिजर्व 40 अरब डॉलर से कम

दो महीने में बांग्लादेश में महंगाई बढ़ी। फ्यूल यानी पेट्रोल और डीजल 52% तक महंगे हो गए। शेख हसीना की सरकार कहती है कि रूस-यूक्रेन जंग के चलते इंटरनेशनल मार्केट में फ्यूल की कीमतें बढ़ गईं, इसलिए दम बढ़ाए गए।

सबसे ज्यादा फिक्रमंदी की बात बांग्लादेश का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेन रिजर्व या फॉरेक्स रिजर्व) हैं। ये अब 40 अरब डॉलर से भी नीचे आ चुके हैं। खुद सरकार कहती है कि इस रिजर्व से सिर्फ पांच महीने ही इम्पोर्ट किया जा सकता है। इसके बाद क्या? यही अहम सवाल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.