श्रीलंका ने खिलाड़ियों पर भर-भरकर लुटाए डॉलर्स, जानिए सुरेश रैना का क्या हुआ
Updated on
15-06-2023 08:29 PM
नई दिल्ली: आर्थिक मंदी झेल रहे श्रीलंका में लंका प्रीमियर लीग (LPL) में पहली बार प्लेयर्स ऑक्शन किया गया। कोलंबो में आयोजित इस ऑक्शन में दिलशान मदुशंका ने में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। श्रीलंका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को गत चैंपियन जाफना किंग्स ने रिकॉर्ड 92,000 डॉलर (75,61,912 रुपये) में खरीदा। टूर्नामेंट में पांच फ्रेंचाइजियां हिस्सा ले रही हैं, जबकि दुनियाभर के तमाम दिग्गज खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तरह खेलेंगे।
इस लीग के ऑक्शन में सुरेश रैना का नाम भी लिस्ट शामिल था, लेकिन बोली के लिए उनका नाम नहीं पुकारा गया। यह अपने आप में हैरान करने वाली बात है। मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले रैना ने आईपीएल में अनसोल्ड रहने के बाद रिटायरमेंट का फैसला किया था। इसके बाद वह दुनियाभर की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग में खेलने के लिए फ्री हो गए थे। आइए देखते हैं किस टीम ने किस खिलाड़ी पर दांव लगाया है...
एलपीएल 2023 नीलामी में जाफना किंग्स द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी चरिथ असलंका ($80,000), दुनिथ वेलालेज ($56,000), शोएब मलिक ($50,000), पथुम कुमारा ($5,000), विजयकांत व्यासकांत ($18,000, आरटीएम), थीसन विथुशन ($5,000), असंका मनोज ($5,000), निशान मदुष्का ($10,000), असिता फर्नांडो ($28,000), दिलशान मदुशंका ($92,000), जमान खान ($20,000, आशान रंडिका ($5,000), रत्नाराजह तेनुरथन ($5,000), क्रिस लिन ($50,000), असला गुणारत्ने ($10,000)
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…