Select Date:

एशिया कप के लिए श्रीलंका महिला टीम का ऐलान:8 टीमें ले रही हैं हिस्सा, भारत-पाकिस्तान का मैच कल

Updated on 18-07-2024 02:15 PM

श्रीलंका ने एशिया कप के लिए अपनी महिला टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार एशिया कप 19 जुलाई से श्रीलंका में ही खेला जाना है। पहला मैच नेपाल और यूएई के बीच खेला जाना है। इसी दिन दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका ने बुधवार को टीम की घोषणा की। उसने अपनी टीम की कमान चमारी अथापथु ​​​​​ को सौंपी है।

टीम में अनुभवी तिकड़ी उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया और अनुष्का संजीवनी को श्रीलंका की टी-20 टीम में शामिल किया गया है। इन तीनों को वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खेली गई सीरीज में आराम दिया गया था। टीम में रश्मिका सेवंदी और इमेशा दुलानी की जोड़ी को भी शामिल किया गया है। वहीं अनुभवी स्पिनर ओशादी रणसिंघे और विकेटकीपर-बल्लेबाज कौशिनी नुथ्यांगना को भी टीम में जगह नहीं मिली है। बाएं हाथ की स्पिनर शशिनी गिम्हानी सबसे युवा सदस्य हैं, जो इस साल के अंत में 16 साल की हो जाएंगी।

श्रीलंका की टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया, इनोशी प्रियदर्शनी, काव्या कविंदी, सचिनी निसानसाला, शशिनी गिम्हानी, अमा कंचना।

महिला एशिया कप में 8 टीमें ले रही हैं हिस्सा
महिला एशिया कप का नौवां सीजन शुक्रवार से श्रीलंका के दांबुला में शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट में 8 टीमें 10 दिन में 15 मुकाबले खेलेंगी। इस बार थाईलैंड, मलेशिया, नेपाल और यूएई जैसी उभरती टीमों को भी एंट्री मिली है। थाईलैंड का यह चौथा टूर्नामेंट है। वहीं, मलेशिया और नेपाल दो-दो बार खेल चुकी हैं। यूएई का यह दूसरा सीजन होगा।

टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया
8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। विमेंस टीम इंडिया को ग्रुप ए में पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और नेपाल के साथ रखा गया है. मेजबान श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड और बांग्लादेश को ग्रुप बी में रखा गया है।
पिछली बार पाक को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा था थाईलैंड
थाईलैंड ने पिछले साल एशिया कप में पाक को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। 20 साल की थिपाच पुट्टावॉन्ग कप्तानी करेंगी। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व खिलाड़ी नितीश सालेकर कोच हैं। टीम बांग्लादेश, मलेशिया, श्रीलंका के साथ ग्रुप बी में हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.