Select Date:

श्रीलंकाई खिलाड़ी मना रहे थे सेलिब्रेशन, थर्ड अंपायर ने खुशियों पर लगा दिया ग्रहण

Updated on 04-09-2022 06:23 PM
एशिया कप 2022 के सुपर 4 का पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच शारजाह में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका की टीम को जीत मिली, लेकिन इस मैच के दौरान एक ऐसा वाकया नजर आया, जहां फील्डर कैच को सेलिब्रेट कर रहे थे और बल्लेबाज भी मैदान छोड़ने वाला था, लेकिन तभी सभी की नजर फील्डर की गलती पर पड़ी। वहीं, दूसरा बल्लेबाज भी मैदान पर आ चुका था, लेकिन थर्ड अंपायर ने देखा कि कैच के समय श्रीलंकाई फील्डर का पैर बाउंड्री लाइन से लगा है और इस वजह से बल्लेबाज आउट नहीं होगा, बल्कि 6 रन माने जाएंगे।

दरअसल, क्रीज पर अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज थे। गुरबाज ने सिक्स लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद को उतना एलिमेशन नहीं मिला और उस वजह से गेंद फील्डर दनुश्का गुणाथिलका के पास चली गई। गेंदबाज ने अच्छी तरह से कैच पकड़ा, लेकिन उसी समय पैर बाउंड्री लाइन से लग गया। श्रीलंका की टीम का हर खिलाड़ी आश्वस्त था कि उन्हें विकेट मिल गया और टीम के खिलाड़ियों के बीच सेलिब्रेशन जारी था, लेकिन इसी बीच श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ियों की खुशी गम में बदल गई, क्योंकि थर्ड अंपायर ने पाया कि गुरबाज आउट नहीं हैं।

श्रीलंका के फील्डर गुणाथिलका का पैर बाउंड्री लाइन से टकरा गया था और इस स्थिति में थर्ड अंपायर ने 6 रन दिए। इसके बाद रहमनुल्लाह गुरबाज का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। वे 45 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की बदौलत 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्हीं की इस पारी की बदौलत अफगानिस्तान की टीम ने 176 रन का टारगेट श्रीलंका के सामने रखा। हालांकि, इसे श्रीलंका की टीम ने हासिल कर लिया, लेकिन रहमनुल्लाह गुरबाज को 84 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने के लिए इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.