Select Date:

श्रीलंका की टीम को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ T20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर

Updated on 19-10-2022 06:09 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला मैच बुरी तरह से हारने वाली श्रीलंका की टीम को दूसरे मैच में जरूर शानदार जीत मिली, लेकिन इस बीच श्रीलंका की क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका टूर्नामेंट की शुरुआत में ही लग गया है। टीम के प्रमुख गेंदबाजों में शामिल दुश्मंथा चमीरा चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गए हैं।

क्रिकबज की मानें तो श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा को बाकी टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया गया है। पेसर को एक बार फिर से काफ इंजरी हुई है। चमीरा काफ इंजरी के ही कारण एशिया कप 2022 से बाहर हुए थे, लेकिन पूरी तरह फिट होने के बाद उन्हें टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया था, जहां वे पहले दो मैच खेले। 

30 वर्षीय ने श्रीलंका की जिलॉन्ग में संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई के खिलाफ मिली 79 रन की शानदार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने विकेट लिए थे और कुल 15 रन दिए थे। नामीबिया के खिलाफ भी उन्होंने एक विकेट निकाला था, लेकिन उस मैच में टीम को बल्लेबाजों की वजह से हार का सामना करना पड़ा था।  

यूएई के खिलाफ अपने स्पेल का आखिरी ओवर फेंकते समय उनको इंजरी हुई थी और वे मैदान के बाहर दर्द में गए थे। श्रीलंका की टीम के बल्लेबाज दनुष्का गुणथिलका और तेज गेंदबाज प्रमोद मदुशन भी फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ियों की मांसपेशियों में खिंचाव है। अब देखना ये है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड क्या फैसला लेता है। 

हालांकि, श्रीलंका की टीम के पास चार रिजर्व खिलाड़ी हैं, जिनमें अशेन बांडरा, प्रवीण जयविक्रमा, दिनेश चांदीमल और नुवानिदु फर्नांडो शामिल हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं में से किसी खिलाड़ी को फाइनल फिफ्टीन में दुश्मंथा चमीरा की जगह मौका दिया जाएगा। हालांकि, अभी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उनके बाहर होने की पुष्टि नहीं की है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.