स्टार्क की आग उगलती गेंदबाजी ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, नेट्स में स्टार खिलाड़ी का उखाड़ा डंडा
Updated on
03-06-2023 07:55 PM
नई दिल्ली:भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल अब से कुछ ही दिनों में खेला जाना है। 7 जून बुधवार से इस बड़े मुकाबले का आगाज लंदन के ओवल मैदान में होगा। दोनों ही टीमें इस वक्त इंग्लैंड में हैं और कड़ा अभ्यास कर रही हैं। भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी आईपीएल खेलकर लंदन आ गए हैं। वहीं डब्ल्यूटीसी फाइनल में अगर कोई खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी खतरे की घंटी बन सकता है, तो वह है मिचेल स्टार्क। इंग्लैंड में उनकी तेज तर्रार गेंदबाजी रोहित सेना के लिए सिरदर्द बन सकती है। इस बात को स्टार्क ने प्रैक्टिस सेशन में भी साबित किया है।
टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने फाइनल और आगामी एशेज सीरीज के लिए आईपीएल में भी भगा नहीं लिया था। वह इस समय जबरदस्त लय में लग रहे हैं। उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में नेट्स में अपने साथी खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन को आग उगलती गेंद से क्लीन बोल्ड किया है, जिसकी वीडियो खुद आईसीसी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अगर भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतना है,तो उन्हें किसी भी तरह से स्टार्क का तोड़ ढूंढना होगा। वहीं कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे खूंखार गेंदबाज भी भारत के लिए खतरे की घंटी बन सकते हैं।
फाइनल के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…