Select Date:

स्टार्क-स्टार्क... रोहित शर्मा के स्टेज पर आते ही चिल्लाने लगे फैंस, भारतीय कप्तान ने एक लाइन में बोलती बंद कर दी

Updated on 16-07-2024 02:35 PM
डलास (अमेरिका): रोहित शर्मा पिछले महीने वेस्टइंडीज में वर्ल्ड कप जीतने के बाद से ब्रेक पर हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैच भी नहीं खेलेंगे। भारत को 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाकर इस फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले रोहित किसी इवेंट के लिए अमेरिका पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह कम से कम कुछ समय तक टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे। 37 साल के रोहित ने इस दौरान कहा,‘मैंने कहा है कि मैं बहुत आगे की नहीं सोचता। कम से कम कुछ समय तक तो आप मुझे खेलते देखेंगे।’ इससे पहले बीसीसीआई सेक्रटरी जय शाह ने कहा था कि मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीजन और अगले साल फरवरी-मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित ही भारत के कप्तान होंगे।

स्टार्क-स्टार्क के नाम से गूंजा हॉल

इस दौरान एक मजेदार घटना भी हुई। रोहित शर्मा जब स्टेज पर मौजूद थे तो वहां मौजूद फैंस स्टार्क का मजाक उड़ाने लगे। जोर-जोर से मिचेल स्टार्क के नाम के नारे लगाने लगे। जिस पर भारतीय कप्तान ने सभी को हैरान करते हुए कहा, 'शांत हो जाओ दोस्तों'। यहां बताना जरूरी हो जाता है कि टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने मिचेल स्टार्क की जमकर कुटाई करते हुए एक ओवर में 29 रन ठोक दिए थे। 2007 में खेले गए ओपनिंग टी-20 सीजन में वर्ल्ड चैंपियन बने रोहित शर्मा तब युवा खिलाड़ी थे। अब 2024 में वह बतौर कप्तान वर्ल्ड कप जीततने हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.