1.95 लाख लगाकर शुरू करें ये बिजनस, बाकी रुपये देगी सरकार, हर महीने होगी बंपर कमाई
Updated on
24-12-2022 05:11 PM
नई दिल्ली: अगर आप नौकरी नहीं करना चाहते हैं। आपका मन खुद का बिजनस करने का है तो आपके लिए अच्छी खबर है। सरकार भी बिजनस को शुरू करने के लिए लोगों की मदद कर रही है। आज हम आपको एक ऐसे ही बिजनस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको दो लाख रुपये से भी कम का निवेश करना होगा। बिजनस के लिए बाकी का पैसा सरकार आपको देगी। इस बिजनस में आपको कर महीने तगड़ी कमाई होगी। यह ऐसा बिजनस है जिसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। आइए आपको बताते हैं इस बिजनस के बारे में।
सरकार की इस योजना से मिलेगी मदद
खुद का बिजनस शुरू करने के लिए आप पीएम मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana) का लाभ उठा सकते हैं। हम जिस बिजनस के बारे में आपको बता रहे हैं वो टोमैटो सॉस बनाने का है। इस बिजनस को करीब 7.82 रुपये की लागत से शुरू किया जा सकता है। लेकिन इसमें आपको सिर्फ 1.95 लाख रुपये का ही निवेश करना होगा। इस बिजसन में मशीनरी एवं उपकरणों पर 2 लाख रुपये, टमाटर, कच्चे माल, सामग्री, श्रमिकों के वेतन, पैकिंग, टेलीफोन, किराया आदि पर 5.82 लाख रुपये खर्च होंगे। ये पैसे आपको केंद्र सरकार की मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana) के तहत मिल जाएंगे। इस कारोबार में आपकी सालाना आमदनी करीब 28.80 लाख रुपये तक हो सकती है। जबिक शुरुआती निवेश आठ लाख से भी कम होगा। 28.80 लाख रुपये के टर्नओवर से आपको 24.22 लाख रुपये का सालाना खर्च कम घटाना होगा। इसके बाद आपको सालाना 4.58 लाख रुपये का नेट प्रॉफिट होगा। इस हिसाब से देखें तो आपको हर महीने करीब 40 से 45 हजार रुपये की कमाई आराम से हो जाएगी।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…