अब आ गए हैं कई प्रोडक्ट्स
बेबीकेयर प्रोडक्ट्स से शुरू हुए मामाअर्थ के पास अब काफी बड़ी प्रोडक्ट रेंज है। मामाअर्थ में अब बेबीकेयर, स्किन केयर और ब्यूटी सेगमेंट में कई सारे प्रोडक्ट हैं। मामाअर्थ ही नहीं डर्मा को (The Derma Co) और बीब्लंट (BeBlunt) भी होनासा के ही ब्रांड हैं। होनासा कंज्यूमर साल 2022 में यूनिकॉर्न बन गई थी।
