Select Date:

2000 रुपये उधार लेकर शुरू किया बिजनस और रईसी में मुकेश अंबानी को भी छोड़ दिया था पीछे

Updated on 19-12-2023 01:54 PM
नई दिल्ली: सन फार्मास्यूटिकल्स इंडस्ट्रीज देश की 20वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। सोमवार को कंपनी का मार्केट कैप तीन लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। साथ ही कंपनी का शेयर एनएसई पर 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंच गया। सन फार्मा ने एनटीपीसी को पछाड़कर देश की टॉप 20 वैल्यूएबल कंपनियों में जगह बनाई। कंपनी का शेयर मई में 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। तबसे इसमें 40 परसेंट उछाल आई है। सन फार्मा की स्थापना दिलीप सांघवी ने की थी। कभी घूम-घूम कर दवा बेचने वाले दिलीप सांघवी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर देश की सबसे बड़ी दवा कंपनी बना दी। एक नजर उनके सफर पर..

दिलीप सांघवी का जन्म गुजरात के एक छोटे से शहर अमरेली में हुआ था। उनके पिता शांतिलाल सांघवी कोलकाता में जेनरिक दवाओं की सप्लाई का काम करते थे। कॉलेज पूरा करने के बाद दिलीप सांघवी ने भी पिता के काम में हाथ बंटाना शुरू किया। दवाओं की जानकारी होने के बाद उन्होंने दवाओं के डिस्ट्रीब्यूशन का काम शुरू कर दिया। यानी वह घूम-घूमकर दवाएं बेचते थे। फिर उन्हें लगा कि अगर मैं दूसरों की बनाई दवाई बेच सकता हूं तो फिर अपनी क्यों नहीं। फिर क्या था उन्होंने खुद ही दवाओं के बिजनस में उतरने की ठान ली।

पिता से उधार लिए 2000 रुपये

दिलीप ने साल 1982 में अपने पिता से 2000 रुपये उधार लिए और अपने दोस्त के साथ मिलकर गुजरात के वापी में अपनी दवा कंपनी सन फार्मा (Sun Pharma) की शुरुआत की। उन्होंने अच्छी क्वालिटी की दवा पर फोकस करते हुए शुरुआत की। शुरू में वो सिर्फ मनोरोग की कुछ दवाएं बनाते थे। दिलीप ने अब अपनी दवाओं को बेचना शुरू किया। 15 साल बाद 1997 में उन्होंने एक अमेरिकी फार्मा कंपनी खरीद ली। इस तरह उन्हें अमेरिका में एंट्री करने का मौका मिल गया। साल 2007 में उन्होंने इजराइल की कंपनी टारो फार्मा को भी खरीद लिया।

साल 2014 में सन फार्मा और रैनबक्सी के बीच करार हुआ। सन फार्मा ने रैनबैक्सी को करीब 19 हजार करोड़ रुपये में खरीद लिया। साल 2014 के अंत तक दिलीप सांघवी की कुल संपत्ति 17.8 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई। एक वक्त तो ऐसा भी आया कि वह भारत के सबसे बड़े रईस बन गए। साल 2015 में फोर्ब्स की लिस्ट में दिलीप सांघवी ने मुकेश अंबानी को पछाड़कर देश के सबसे अमीर उद्योगपति का खिताब हासिल कर लिया। फोर्ब्स के मुताबिक साल 2023 में दिलीप सांघवी की कुल संपत्ति 17.8 अरब डॉलर पहुंच गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.