Select Date:

मां से 10 हजार लेकर शुरू किया कारोबार, आज 32 हजार करोड़ की कंपनी के हैं मालिक, हर दिन कमाते हैं लाखों रुपये

Updated on 27-01-2024 01:28 PM
नई दिल्ली: कहते हैं सफलता पाने के लिए रिस्क लेना जरूरी है। जो रिस्क लेना जानते हैं और पीछे नहीं हटते हैं वो एक दिन बुलंदियों पर जरूर पहुंचते हैं। कोलकाता में पले-बढ़े रवि मोदी (Ravi Modi) ने अपनी मेहनत से सफलता की ऊंचाईयों को छुआ है। रवि मोदी का नाम आज देश के दिग्गज अमीरों की लिस्ट में शुमार है। आज उनकी नेटवर्थ करीब 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है। हम बात कर रहे हैं एथनिक वियर ब्रांड मान्यवर के फाउंडर और एमडी रवि मोदी (Ravi Modi) की। मोदी की कंपनी का ब्रांड मान्‍यवर (Manyavar) भारतीय वेडिंग मार्केट का जाना माना नाम है। उन्‍होंने कोई बड़ी पूंजी लगाकर अपना काम शुरू नहीं किया था। पिता से खटपट होने के बाद मां से मिले दस हजार रुपये से ही उन्‍होंने अपना धंधा शुरू किया था। वह आज अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए हैं।

पढ़ाई में तेज थे रवि
कोलकाता के एक सामान्य परिवार में जन्में रवि मोदी बचपन से ही पढ़ाई में तेज़ थे। माता-पिता के इकलौते बेटे मोदी गणित में अच्छे थे। उनके पिता कोलकाता के एक मार्केट में रिटेल स्टोर चलाया करते थे जहां मोदी पढ़ाई के बीच अपने पिता की भी मदद किया करते थे। रवि मोदी जब कक्षा 2 में थे तो उनके मैथ्स में 100 में से 100 अंक आए। उनकी मां ने उनके लिए पार्टी आयोजित की। लेकिन फिर जब वो दोबारा 100 अंक लेकर आए तो परिवार में माहौल सामान्य था। उन्हें तभी समझ में आ गया कि एक जैसी सक्सेस को कोई भी इंजॉय नहीं करना चाहता और उन्होंने कुछ अलग करने की ठान ली।

सेल्समैन के तौर पर किया काम
रवि मोदी के पिता की कोलकाता में एक छोटी सी कपड़े की दुकान थी। रवि मोदी बचपन से ही अपने पिता की भी मदद किया करते थे। 13 साल की उम्र से वह हर दिन दुकान में आने लगे। रवि मोदी ने अपनी ही दुकान में सेल्समैन के रूप में काम किया। दुकान में नौ साल तक काम करने के दौरान उन्हें सेल्स की बारीकियां सीखीं। इस दौरान उन्होंने कोलकाता के सेंट जेवियर कॉलेज से बीकॉम किया।

मां से पैसे लेकर शुरू किया कारोबार
रवि ने पिता से अनबन होने के बाद अपनी मां से 10 हजार रुपये ले कपड़ों का काम शुरू किया था। इसका नाम उन्‍होंने अपने इकलौते बेटे वेदांत के नाम पर रखा। वह भारतीय ऐथनिक परिधान बनाने लगे और कोलकाता से इन्‍हें पश्चिम बंगाल के अन्‍य शहरों के साथ ही उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार और मध्य प्रदेश में बेचते थे। बढिया क्‍वालिटी और डिजाइन की वजह से उनके बनाए कपड़े लोगों को खूब पसंद आए। इसके बाद मोदी ने अपने कपड़ों को ‘मान्यवर’ ब्रांड नाम दिया। बाजारों के साथ ही उन्‍होंने विशाल मेगा मार्ट और पेंटालून जैसे बड़े स्टोर्स को भी टार्गेट किया। रवि मोदी ने वेदांत फैशन का पहला स्टोर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में खोला गया। आज देशभर में उनके 600 से ज्‍यादा स्‍टोर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.