घर में शुरू की 'कीड़ा जड़ी' की खेती, सालाना 30 लाख रुपये पहुंची कमाई
Updated on
19-09-2024 11:00 AM
नई दिल्ली: आपने घर में खेती करना सुना होगा। लेकिन क्या घर में जड़ी-बूटी उगाना सुना है? अगर सुना होगा तो काफी कम। दिल्ली की रहने वाली सुमन सुखीजा आज एक खास जड़ी-बूटी का बिजनस करके लाखों रुपये कमा रही हैं। सुमन कॉर्डिसेप्स मशरूम की खेती करती हैं। इसे हिंदी में 'कीड़ा जड़ी' के नाम से भी जानते हैं। कीड़ा जड़ी अपने औषधीय गुणों के लिए काफी फेमस है। सुमन इसकी खेती के अलावा लोगों को इसे उगाने की ट्रेनिंग भी देती हैं।
सुमन बताती हैं कि घर में वह ज्यादातर समय खाली रहती थीं। ऐसे में उन्होंने सोचा कि इस खाली समय में कुछ बिजनेस किया जाए। साल 2018 में उन्होंने हरियाणा के मुरथल में HAIC मशरूम और कृषि विकास केंद्र से मशरूम की खेती की ट्रेनिंग ली। बटन मशरूम की खेती के बारे में सीखते समय उन्होंने कॉर्डिसेप्स मिलिटेरिस के बारे में भी सुना। यह हिमालय में पाया जाने वाला औषधीय गुणों वाला एक कवक है। इसे प्रयोगशाला में भी उगाया जा सकता है। इसे हिंदी में 'कीड़ा जड़ी' के नाम से जाना जाता है।
घर पर की शुरुआत
ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सुमन ने अपने घर के एक कमरे में एक लैब बनाई। वह कहती हैं कि साल 2018 में 200 वर्ग फीट में लैब बनाने में करीब 4 लाख रुपये का खर्च आया। उन्होंने थाईलैंड से कल्चर खरीदा। यह कल्चर कॉर्डिसेप्स उगाने का आधार या बीज है। यह ठोस होता है और 3 इंच की पेट्री डिश में आता है। सुमन अब इसे 93 हजार रुपये प्रति किलो की कीमत में बेचती हैं। इसे बेचकर वह करीब 30 लाख रुपये साल की कमाई कर रही हैं।
ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं
इस खेती को करने में ज्यादा मेहनत या समय की जरूरत नहीं पड़ती। सुमन बताती है कि इसकी शेल्फ लाइफ लंबी होती है और इन्हें ताजा बेचने का कोई दबाव नहीं होता। कॉर्डिसेप्स को एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर माना जाता है। साथ ही यह ऑटोइम्यून बीमारियों, सांस से संबंधी समस्याओं, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल कम करने, किडनी को हेल्दी रखने आदि में कारगर है।
हर महीने काफी लोगों को ट्रेनिंग
सुमन हर महीने लगभग 20 से 30 लोगों को इसकी खेती की ट्रेनिंग देती हैं। साथ ही उनके लिए लैब स्थापित करने में मदद भी करती हैं। ट्रेनिंग के लिए प्रति व्यक्ति 15 हजार रुपये लेती हैं। सुमन बताती हैं कि जो भी शख्स कॉर्डिसेप्स की खेती करना चाहता है, उसके पास कम से कम 100 वर्ग फुट का स्पेस होना जरूरी है। इसमें शुरुआती निवेश करीब 3 लाख रुपये का होता है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…