Select Date:

हफ्ते के पहले दिन ऑयल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, IOC और बीपीसीएल से रहें दूर, हो सकता है नुकसान

Updated on 29-01-2024 01:42 PM
नई दिल्ली: पिछले हफ्ते शेयर मार्केट में गिरावट रही और सेंसेक्स के टॉप 10 कंपनियों में से सात के मार्केट कैप में गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में एचडीएफसी बैंक रहा। मूमेंटम इंडिकेटर MACD के मुताबिक सोमवार को गुजरात अंबुजा, एफएसीटी, जेके लक्ष्मी सीमेंट, संवर्द्धन मदरसन, श्री रेणुका शुगर्स और बीएचईएल के शेयरों में तेजी आ सकती है। दूसरी ओर ऑयल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट, बीपीसीएल और मैक्स हेल्थकेयर के शेयरों में गिरावट की आशंका है। इस हफ्ते एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश होगा जबकि अमेरिका का फेड रिजर्व ब्याज दरों पर फैसला करेगा।

जानकारों के मुताबिक इस हफ्ते शेयर बाजारों की दिशा अंतरिम बजट, फेड के नीतिगत ब्याज दर पर निर्णय और कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी। साथ ही निवेशक आगे के संकेतों के लिए विदेशी निवेशकों की गतिविधियों तथा वैश्विक रुख पर नजर रखेंगे। व्यापक आर्थिक मोर्चे पर विनिर्माण क्षेत्र के लिए पीएमआई का आंकड़ा गुरुवार को आएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को 2024-25 का अंतरिम बजट पेश करेंगी। फेड की ओपन मार्केट कमेटी की बैठक 30 और 31 जनवरी को होगी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिटेल रिसर्च के हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से पहले बाजार एक दायरे में रहेगा। माना जा रहा है कि इस बैठक में अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दर को यथावत रखेगा और आगे नीतिगत दर में कटौती की समयसीमा के बारे में संकेत देगा।

किन कंपनियों के आएंगे नतीजे

इसके अलावा बैंक ऑफ इंग्लैंड की मौद्रिक नीति भी आने वाली है। साथ ही कुछ प्रमुख आर्थिक आंकड़े आने हैं, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। साथ ही इस सप्ताह कई दिग्गज कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी। ऐसे में बाजार में शेयर विशेष गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। सप्ताह के दौरान अडानी ग्रीन एनर्जी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी इंडिया, टाइटन और इंटरग्लोब एविएशन अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी। एंजल वन के तकनीकी विश्लेषक राजेश भोसले ने कहा कि यह सप्ताह महत्वपूर्ण है। सप्ताह के दौरान बजट का महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। यह आमतौर पर आगे बाजार की दिशा तय करता है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘आगे चलकर प्रमुख देशों के नीतिगत दर पर निर्णय जैसे वैश्विक कारक बाजार को प्रभावित करेंगे। मौजूदा तिमाही नतीजों के सीजन की वजह से बाजार में शेयर विशेष गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।’ पिछले हफ्ते सेंसेक्स 982.56 अंक या 1.37% नीचे आया। वहीं निफ्टी में 269.8 अंक या 1.24% की गिरावट आई। एक्सिस सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह आम चुनाव से पहले अंतरिम बजट है। ऐसे में इसमें बड़ी घोषणाओं की उम्मीद नहीं है। नायर ने कहा कि हमारा मानना है कि बजट में वृद्धि की रूपरेखा को कायम रखने पर जोर होगा। साथ ही इसमें कुछ लोकलुभावन घोषणा भी हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.