पायजामे में रहो... भारत पर जूते वाले बयान पर भड़क गए हर्षा भोगले, अंग्रेज कॉमेंटेटर की उड़ा दी धज्जियां
Updated on
22-11-2023 02:19 PM
नई दिल्ली: हेनरी ब्लोफेल्ड क्रिकेट के मशहूर कॉमेंटेटर रहे हैं। इंग्लैंड में खेल पत्रकारिता का बड़ा नाम कर चुके हैं। क्रिकेट पर 8 किताबें भी लिख चुके हैं। इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड से लेकर माइकल वॉन और वसीम जाफर तक उन्होंने फॉलो करते हैं। लेकिन वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम की हार के बाद हेनरी ब्लोफेल्ड ने अजीबोगरीब ट्वीट किया। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'मैं इससे अधिक रोमांचित नहीं हो सकता कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विश्व कप जीता। शेरों की मांद में जाने और पहले बाहर आने के बारे में बात करें। उन सभी ने बहुत अच्छा किया। इससे भारत को कोई नुकसान नहीं होगा। वे अपने जूतों के हिसाब से कुछ ज्यादा ही बड़े होते जा रहे हैं!' यहां उनके कहने का मतलब था कि भारतीय टीम को अपनी औकात से ज्यादा मिल रहा है।
हर्षा भोगले ने दिया दमदार जवाब
हेनरी ब्लोफेल्ड की इस ट्वीट पर हर्षा भोगले ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार इंग्लैंड गए थे तो ऐसी तरह की मानसिकता का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब युवा पीढ़ी कहीं बेहतर है। भारतीय कमेंटटर ने लिखा- जब मैंने पहली बार इंग्लैंड जाना शुरू किया तो मुझे इसी मानसिकता से निपटना पड़ा। बेहतर, कृपालु, हमें नीचे देखते हुए। जो स्वागतयोग्य बदलाव आया है, उसमें अगली पीढ़ी अधिक जागरूक, कम दंभपूर्ण और उनके साथ रहना आसान है। इसने उन्हें प्रासंगिक बने रहने और प्रगति करने की अनुमति दी है।
आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?
पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी हेनरी ब्लोफेल्ड को आइना दिखाया। उन्होंने लिखा- लेकिन ऐसा हमने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर लगातार दो टेस्ट सीरीज में हराने के बाद नहीं कहा। क्योंकि श्रेठ बनने की तरफ बढ़ने वालों को किसी और के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं है... सिवाय आपके।
अपने समय के प्रसिद्ध क्रिकेट कॉमेंटेटर हेनरी ब्लोफेल्ड 2017 में लगभग आधी सदी के बाद बीबीसी की टेस्ट मैच स्पेशल टीम से रिटायर हुए। अब वह 84 साल के हो चुके हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…